ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़

NEET एग्जाम देकर लौटे छात्र की होटल के कमरे में मिली लाश, परिजनों में मचा कोहराम

मिली जानकारी के अनुसार कुबेर कुमार बीते रविवार को नीट की परीक्षा दिग्घी स्थित स्कूल में देने के पश्चात अपने घर गया हुआ था। परिवार के लोगों को बिना कुछ बताएं वह रविवार की रात घर से निकल गया।

05-May-2025 10:48 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: मेडिकल की परीक्षा देकर लौटे छात्र की लाश एक होटल के कमरे में पंखे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से मृतक का आधार कार्ड, नीट एग्जाम का एडमिट कार्ट, जींस और शर्ट, ताला बरामद किया है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


घटना वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंजान पीर चौक की है जहां पास में स्थित एक होटल के कमरे में पंखा से लटका युवक का शव मिला। पुलिस होटल संचालक से पूछताछ के पश्चात आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। मृत युवक की पहचान देसरी प्रखंड केंद्र आजमपुर खोरमपुर निवासी रवि शंकर के 25 वर्षीय पुत्र कुबेर कुमार के रूप में हुई है। वह पूरे परिवार के साथ हाजीपुर स्थित वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में रहते हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार कुबेर कुमार बीते रविवार को नीट की परीक्षा दिग्घी स्थित स्कूल में देने के पश्चात अपने घर गया हुआ था। परिवार के लोगों को बिना कुछ बताएं वह रविवार की रात घर से निकल गया। परिवार वालों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका. जिसके बाद नगर थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी और शिकायत दर्ज कराया। नगर थाने की पुलिस युवक के मोबाइल लोकेशन के आधार पर खोजबीन के दौरान अंजान पीर चौक स्थित एक होटल में गई। 


होटल के दूसरे तल्ले पर कमरा नंबर 105 में पंखा से लटका हुआ युवक का शव मिला। कमरे में युवक का जींस शर्ट बैग पर्स और अन्य सामान परा हुआ था। शव देखते ही स्वजन रो पड़े। स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार युवक के पिता रविशंकर पटना जीपीओ डाक विभाग में पोस्टेड है। युवक दो भाई और एक बहन है।