बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
18-Jan-2025 10:22 AM
By First Bihar
Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरताहो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकलकर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, वैशाली थाना क्षेत्र में उस समय अफरा तफरी मच गई। जब एक अनियंत्रित डंपर से कुचलकर मौत के बाद जमकर हंगामा होने लगा। यह घटना रुस्तमपुर बीरपुर रोड जुडावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पश्चिमी चंदेल गेट के पास का बताया जा रहा है। जहां अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। ऐसे में पटना ले जाने के दौरान युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान जुडावनपुर बरारी गांव निवासी दीपक राय के 30 वर्षीय पुत्र तूफानी कुमार बताया गया है।
बताया जा रहा है कि युवक की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर जूटे परिजनों ने डंपर में आग लगा दिया। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। जानकारी मिलते ही जुडावलपुर थाना अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर मामले को शांत कराया है।
इधर, इस संबंध में जुडावनपुर थाना अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की घायल होने की सूचना मिलते ही युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर भेजा गया। डॉक्टर ने युवक को पटना रेफर कर दिया। पटना ले जाने के दौरान युवक की मौत रास्ते में ही हो गई। आक्रोशित लोगों ने वाहन में आग लगा दिया। इसके बाद थाने की दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आंग पर काबू पाया है। लोगों को समझा बूझकर शांत कराया गया है।