बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
07-Jul-2025 12:56 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को बिहार के कई रेलवे स्टेशनों का अचानक निरीक्षण किया। यह दौरा पटना से शुरू होकर हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और सोनपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों तक पहुंचा। दौरे के दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
पूर्व मध्य रेल के जनरल मैनेजर, सोनपुर मंडल के डीआरएम और दरभंगा से भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर भी निरीक्षण के दौरान रेल मंत्री के साथ मौजूद रहे। रेल मंत्री ने लगभग 10 बजे हाजीपुर जंक्शन का दौरा किया और उसके बाद दिघा घाट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए कर्पूरीग्राम स्टेशन की ओर रवाना हुए।
दिघा घाट स्टेशन पर अधिकारियों ने लकड़ी की सीढ़ी से ट्रेन में चढ़ने की व्यवस्था की थी, लेकिन रेल मंत्री ने इसे अस्वीकार कर दिया और आम यात्रियों की तरह खुद ट्रेन कोच में चढ़कर निरीक्षण किया। समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम स्टेशन पर मंत्री ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और स्टेशन पुनर्विकास तथा रोड अंडर ब्रिज निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
उन्होंने यात्री सुविधाओं और स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों का फील्ड निरीक्षण कर ज़मीनी हकीकत की जानकारी भी ली। रेल मंत्री के दौरे को लेकर सभी संबंधित जंक्शनों पर पहले से ही सुरक्षा और चौकसी के विशेष इंतजाम किए गए थे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले रेलमंत्री का दौरा अहम माना जा रहा है।