ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़

Bihar News: बिहार के इश्कबाज थानेदार पर गिरी गाज, क्वार्टर में लड़की को टोपी पहनाकर हाथ में थमा दिया था सरकारी रिवॉल्वर; वायरल हुई थी तस्वीर

01-Apr-2025 11:48 AM

By Vikramjeet

Bihar News: वैशाली के महुआ थानेदार की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस मामले में एक्शन हुआ है। वैशाली एसपी ने इस मामले में जांच के बाद दोषि पाए गए थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया है और 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट करने को कहा है।


दरअसल, वैशाली जिले के महुआ थाना के अध्यक्ष और इंस्पेक्टर सुभाष प्रसाद की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी, जिसमें वह सरकारी क्वार्टर में एक युवती के साथ फोटो खिंचवाते दिख रहे थे। तस्वीर में थानेदार सुभाष प्रसाद युवती के हाथ में अपना सरकारी हथियार थामते हुए नजर आए थे, और यहां तक कि अपनी वर्दी की टोपी भी युवती को पहनाकर फोटोशूट करवाते दिखे थे।


तस्वीर वायरल होने के बाद थानाध्यक्ष विवाद विवादों में घिर गए थे। तस्वीर वायरल होने के बाद इस घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया था। वैशाली के एसपी ललित मोहन शर्मा ने थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा था। उन्होंने कहा था कि, "महुआ थानाध्यक्ष की एक युवती के साथ तस्वीर वायरल होने की जानकारी मिली है। तस्वीर में युवती ने टोपी पहनी हुई है और हाथ में हथियार लिए हुए है। थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा गया है, और पूरे मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।"


जांच में दोषि पाए जाने के बाद एसपी ने आरोपी थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया है और 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट करने का आदेश जारी किया है। थानेदार पर पुलिस की छवि को धूमिल करने का आरोप है। विवादास्पद फोटो के वायरल होने से पुलिस विभाग की छवि पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि सरकारी हथियार का इस प्रकार दुरुपयोग करना नियमों का खुला उल्लंघन है।