मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
05-Dec-2025 08:56 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के वैशाली में हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी चक फैजुल्ला वार्ड नंबर 03 में एक डीजे ट्रॉली ने 10 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं।
यह घटना एक शादी समारोह के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार, महिलाएं डीजे की धुन पर शादी की रस्म 'बिलौकी' मांगने जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शिवम् डीजे ट्रॉली को जब्त कर लिया है। यह शादी शक्लदीप राम के पुत्र राकेश कुमार की थी।
मृतका की पहचान 13 वर्षीय संध्या कुमारी के रूप में हुई है, जो उपेंद्र राम की बेटी थीं। घायलों में पटोरी निवासी लक्ष्मी कुमारी (19 वर्ष, पति सुभाष कुमार), भगवानपुर निवासी संगीता कुमारी (30 वर्ष, पति सुबोध दास), मुजफ्फरपुर के तुर्की गांव निवासी शिवम कुमार (8 वर्ष, पिता रविरंजन राम) और छपरा के नयागांव डुमरी निवासी निभा कुमारी (20 वर्ष, पति विजय राम) शामिल हैं।
अन्य घायलों में प्रीति कुमारी, तन्नू कुमारी, कृष्ण कुमार, मनीष कुमार, रीना देवी, हरि ओम और शुभम के नाम भी सामने आए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।