Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
24-Oct-2025 06:30 PM
By Vikramjeet
Bihar News: वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गणेश इलाके में चेकिंग के दौरान सोमवार को बड़ा हंगामा हुआ। इस दौरान CRPF जवानों और पुलिस के दारोगा के परिवार के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि दारोगा अपनी पत्नी और बेटे के साथ कार से हाजीपुर से बिदुपुर की ओर जा रहे थे। इसी बीच चेकिंग पॉइंट पर CRPF जवानों ने उनकी गाड़ी रोक ली, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जवानों ने दारोगा और उनके परिवार को वाहन से उतरने को कहा। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गई। बताया जाता है कि दारोगा की पत्नी ने एक जवान का जबड़ा पकड़कर थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद CRPF जवानों ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें दारोगा का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा।
इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीले सूट में दरोगा की पत्नी जवानों से भिड़ रही है, वहीं ब्लैक टी-शर्ट पहने युवक जवानों से बहस करता दिख रहा है। कुछ ही देर में CRPF जवानों ने लाठीचार्ज कर दिया। करीब 7 मिनट तक सड़क पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट चलती रही।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, दारोगा ने कहा कि वे भी बिहार पुलिस में पदस्थापित हैं, इसलिए उनके साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए। उन्होंने जवानों से कहा कि गाड़ी की डिक्की में बिखेरा गया सामान वापस रख दें। इस पर जवान भड़क गए और विवाद बढ़ गया। मारपीट के दौरान महिला जमीन पर गिर गई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।
बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। SDPO ने बताया कि जांच के दौरान CRPF जवान और मजिस्ट्रेट के साथ दुर्व्यवहार किया गया था। इसी दौरान एक जवान की राइफल छीनने की भी कोशिश की गई। मजिस्ट्रेट के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।