बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
06-Feb-2025 06:45 PM
By Vikramjeet
Bihar News: बिहार के वैशाली में एक लापरवाह पुलिस अधिकारी पर गाज गिरी है। एसपी ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले एक थानेदार के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है। एसपी के इस एक्शन के बाद जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।
दरअसल, वैशाली एसपी ललित मोहन शर्मा ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष और पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीण कुमार को निलंबित कर दिया है। यह कड़ी कार्रवाई क्षेत्र में बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में विफलता, कर्तव्य में लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों को गुमराह करने के गंभीर आरोपों के कारण की गई है।
निलंबन आदेश के अनुसार, पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीण कुमार को निलंबन अवधि के दौरान पुलिस केंद्र हाजीपुर में मुख्यालय आवंटित किया गया है। पुलिस विभाग के इस कदम को अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
एसपी ललित मोहन शर्मा ने कहा है कि कानून व्यवस्था के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यह कार्रवाई अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी एक चेतावनी है कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सूचनाओं के आदान-प्रदान में पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है।