बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
04-May-2025 12:46 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के वैशाली में एक दर्दनाक हादसे में गंगा नदी में स्नान करने के दौरान 12 वर्षीय आयुष कुमार की मौत हो गई है। यह घटना राघोपुर प्रखंड के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जहांगीरपुर गांव में आज यानि रविवार की है। बताया जा रहा है कि जब दोनों भाई-बहन अपनी मां के साथ गंगा नदी में स्नान करने गए थे और अचानक पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चले गए, जबकि जबकि उसकी छोटी बहन अनुप्रिया अब भी लापता है।
दरअसल, हादसे के वक्त घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तुरंत आसपास के ग्रामीणों को बुलाया। लोगों की मदद से आयुष कुमार को नदी से बाहर निकाला गया और आनन-फानन में पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आयुष कुमार की उम्र 12 वर्ष थी और वह जहांगीरपुर निवासी उदय सिंह का पुत्र था।
घटना की सूचना मिलते ही रुस्तमपुर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और साथ ही एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम को भी सूचित किया गया। टीम के गोताखोरों द्वारा गंगा नदी में अनुप्रिया की तलाश जारी है, लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका था। स्थानीय ग्रामीण भी अपनी तरफ से खोजबीन में मदद कर रहे हैं।
इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग परिवार को ढाढ़स बंधा रहे हैं, लेकिन आयुष की मौत और अनुप्रिया के लापता होने की पीड़ा उनके चेहरे पर साफ झलक रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
रुस्तमपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना बेहद दुखद है। एसडीआरएफ की टीम लगातार नदी में खोजबीन कर रही है। हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि अनुप्रिया को जल्द से जल्द खोज निकाला जाए। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में या जलस्तर बढ़ने की स्थिति में नदी में स्नान करते समय अत्यधिक सतर्कता बरतें और बच्चों को अकेले पानी में न जाने दें। गंगा जैसी विशाल नदी में थोड़ी सी असावधानी भी जानलेवा साबित हो सकती है।