बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
23-Apr-2025 12:25 PM
By First Bihar
Bihar Co: वैशाली जिले के राजस्व अधिकारियों ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. जिलाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिले के अंचल अधिकारी-राजस्व अधिकारी हाजीपुर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठ गए थे. यह घटना 26 अक्टूबर 2024 की है. धऱना का नेतृत्व हाजीपुर सदर अंचल की अंचल अधिकारी अंजली कुमारी कर रही थीं. अब इस मामले में महिला अंचल अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू हो गई है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर विभागीय कार्यवाही चलाने का आदेश दिया है.
वैशाली के जिलाधिकारी ने 30 अक्टूबर 2024 को हाजीपुर सदर के अंचल अधिकारी अंजली कुमारी के खिलाफ आरोप-पत्र गठित कर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को उपलब्ध कराया. हाजीपुर सदर की अंचल अधिकारी अंजली कुमारी पर 26 अक्टूबर 2024 को समाहरणालय परिसर में अपने राजस्व कर्मचारियों के साथ धरना पर बैठकर प्रदर्शन करने के गंभीर आरोप हैं. इसके अलावे दाखिल खारिज, ऑनलाइन लगान वसूली, ऑफलाइन लगान जमा नहीं करने, परिमार्जन प्लस,ई-मापी, एलपीसी, जमाबंदी डिजिटाइजेशन, अभियान बसेरा जैसे कार्यों के निष्पादन में लापरवाही बरतने के आरोप हैं. साथ ही बिना सूचना के धरना देने का आरोप है.
जिलाधिकारी की रिपोर्ट में कहा गया है कि 26 अक्टूबर को धरना पर बैठने की वजह से शनिवार को होने वाले भूमि समाधान बैठक में सीओ अंजली कुमारी अनुपस्थित रहीं. इस वजह से हाजीपुर थाना पर भूमि विवाद से संबंधित बैठक नहीं हुई. जिसका प्रभाव विधि व्यवस्था पर पड़ने के आरोप प्रतिवेदन किए गए. इन आरोपों में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 2 दिसंबर 2024 को हाजीपुर सदर अंचल की अंचल अधिकारी अंजली कुमारी से स्पष्टीकरण मांगा . जिसका जवाब उन्होंने 21 दिसंबर 2024 को दिया. स्पष्टीकरण की समीक्षा की गई. जिसमें विभागीय कार्यवाही संचालित करने का निर्णय लिया गया है . वैशाली के विभागीय जांच अपर समाहर्ता को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. अंजली कुमारी से अपेक्षा की गई है कि वह अपने बचाव के संबंध में पक्ष रखें , जैसा संचालन पदाधिकारी अनुमति दें . निदेशक चकबंदी राकेश कुमार की तरफ से यह पत्र जारी किया गया है.