ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद

BIHAR: हाजीपुर सदर अस्पताल से 2 साल का बच्चा गायब, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

12-May-2025 10:01 PM

By Vikramjeet

BIHAR: हाजीपुर सदर अस्पताल से एक दो साल का मासूम बच्चा गायब हो गया है। अस्पताल के डिलीवरी वार्ड से लापता बच्चे की खोजबीन में पुलिस लग गयी है. अस्पताल में लगे CCTV को पुलिस खंगालने में जुटी हुई है. बच्चे के अचानक गायब होने से परिजन काफी सदमें में हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल में उसे समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब 2 वर्षीय मासूम बच्चा अचानक सदर अस्पताल के डिलीवरी वार्ड के पास से गायब हो गया। परिजनों ने पूरे अस्पताल परिसर में बच्चों की बहुत खोजबीन की लेकिन बच्चा कहीं नहीं मिला इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों द्वारा डायल 112 की पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और बच्चे की खोजबीन में जुट गई है। 


बच्चे की पहचान छपरा जिले के भेलदी थाना क्षेत्र के मुरली सरसी गांव निवासी नीतीश कुमार के 2 वर्षीय पुत्र साजन कुमार बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर  परसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया। नीतीश की पत्नी को सदर अस्पताल में सुबह 8:00 बजे भर्ती कराया गया था। करीब दोपहर 2:00 बजे नीतीश की पत्नी को बच्चा हुआ इसके बाद हुआ मिठाई खरीदने अस्पताल कैंपस से बाहर गया। 


बाहर से जब हुआ फिर अंदर गया तो उसका दो वर्षीय पुत्र गायब था। इसके बाद नीतीश द्वारा अपने पुत्र की खोजबीन की गई। लेकिन उसका पुत्र नहीं मिला इसके बाद घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच डायल 112 की पुलिस सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगहाल रही है। तो बच्चे की खोजबीन में पुलिस जुट गई है। इस संबंध में डायल 112 में तैनात पुलिस कर्मी ने बताया कि सदर अस्पताल से सूचना प्राप्त हुआ कि बच्चा चोरी हो गया है। हम लोग आकर सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं। बच्चों की खोजबीन की जा रही है।