मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
04-Apr-2026 08:27 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला वैशाली जिले के रूस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूस्तमपुर में जमीन मापी के दौरान अंचलाधिकारी (सीओ) एवं पुलिस के सामने दो पक्षों के बीच ईट पत्थर लाठी डंडे चला जिसमें 2 महिला सहित 15 व्यक्ति घायल हो गये। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।
इस दौरान सीओ और पुलिस पदाधिकारी और कर्मी जान बचाकर भागते दिखे। मारपीट की सूचना पर आसपास के लोग जुट गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से एक पक्ष की घायल करीब आधा दर्जन से अधिक व्यक्ति को आनन-फानन में इलाज के लिए पीएमसीएच पहुंचाया गया। जबकि दूसरे पक्ष के आठ व्यक्ति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर इलाज के लिए गये।
मिली जानकारी के अनुसार एक कट्टा जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। स्थानीय धर्मदेव राय से उमेश शाह करीब ढाई कट्ठा एवं काशी राय करीब पांच कट्ठा जमीन केबाला लिया था। जिसमे दोनों पक्ष ग्रामीण सड़क से जमीन लेना चाहता है। इस मामले मे कई बार मापी हो चुकी है। शनिवार को भी सीओ और पुलिस की मौजूदगी में सरकारी अमीन से नापी हो रहा था। इसी दौरान दोनों पक्ष मापी को लेकर भीड़ गया और मारपीट हुई।
मिली जानकारी के अनुसार रुस्तमपुर निवासी काशी राय एवं उमेश साह के बीच पूर्व से भूमि विवाद चल रहा है। पूर्व तीन बार जमीन की माफी हो चुकी है। भूमि विवाद को लेकर राघोपुर अंचल कार्यालय में जमीन मापी के लिए आवेदन दिया गया। आवेदन मिलने के बाद शनिवार को अंचलाधिकारी दीपक कुमार के मौजूदगी में जमीन मापी की प्रक्रिया शुरू की गई।
इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद धीरे-धीरे बढ़ गया और एक दूसरे पर ईट पत्थर चलाने लगा। इस दौरान अंचलाधिकारी एवं मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी जान बचा कर भागते दिख रहे हैं। मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। प्रसारित वीडियो में दोनों पक्षों के तरफ से ईट पत्थर लाठी डंडे चलाई जा रही है। प्रसारित वीडियो में एक व्यक्ति बोल रहा है कि सीओ ही झगड़ा करवाया है। हालांकि सभी घटनाक्रम सीओ और पुलिसकर्मी के मौजूदगी में हो रही है। विडियो में सीओ और पुलिसकर्मी भागते दिख रहे हैं।