ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / bihar / बिहार : वैक्सीनेशन सेंटर पर दिनदहाड़े फायरिंग, गोली लगने से एक व्यक्ति घायल,...

बिहार : वैक्सीनेशन सेंटर पर दिनदहाड़े फायरिंग, गोली लगने से एक व्यक्ति घायल, लोगों ने की धक्का-मुक्की

31-Aug-2021 04:59 PM

PATNA : पूरे बिहार में आज मेगा वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है. इस महाभियान के बीच कई खबरें भी सामने निकल कर आ रही हैं. इसी कड़ी में इस वक्त एक बड़ी खबर मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है जहां वैक्सीनेशन सेंटर पर जबरदस्त तरीके से विवाद होने के बाद गोलीबारी हुई. गोलीबारी की इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 


मामला मोतीपुर प्रखंड के सिरसिया केंद्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, टीकाकरण केंद्र पर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. देखते-देखते मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने सेंटर पर ही गोलीबारी करनी शुरू कर दी. फायरिंग में गोली एक युवक को जा लगी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. 


इसके अलावा सीवान के बसंत नगर में भी आज वैक्सीनेशन सेंटर पर हंगामा देखने को मिला. व्यक्ति विशेष को पहले टीका देने का आरोप लगाते हुए टीका लगवाने आए लोगों ने वहां पर जमकर हंगामा किया. हंगामे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि टीका लेने के लिए पहले हम-पहले हम को लेकर लोग धक्का-मुक्की कर रहे हैं. 

news image

गौरतलब है कि 31 अगस्त को बिहार में वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड टूट गया है. सुबह 8 से 10 बजे तक यानि दो घंटे के भीतर 68 हजार लोगों को वैक्सीनेटेड किया गया है. इसके अलावा पटना में भी दो घंटे के भीतर रिकॉर्ड तोड़ने वाले आकंड़े सामने आए हैं. 


आपको बता दें कि इस वक्त बिहार में वैक्सीनेशन 3 करोड़ के पार पहुंच चुका है. मंगलवार के दिन सुबह 10 बजे तक 2 घंटे में जहां 68, 849 लोगों ने टीका लगवाया है. अब तक राज्य में कुल वैक्सीनेशन 3,55,39,375 के पार पहुंच गया है. 


इतना ही नहीं मेगा वैक्सीनेशन कैंप को सफल बनाने के लिए डीएम के आदेश पर ही सुबह 7 बजे से ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पीएचसी में पहुंच गए हैं. सुबह 8 बजे से वैक्सीनेशन शुरु हो गया और पूरे राज्य में ये तेजी से किया जा रहा है.