गवाही से बचना पड़ा भारी: मुजफ्फरपुर में दो रिटायर्ड दरोगाओं की गिरफ्तारी के आदेश, जानिए पूरा मामला BIHAR NEWS : तालाब बना काल : खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत… बिहार के इस जिले से आई दिल दहला देने वाली खबर OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे
18-Mar-2020 06:47 PM
By Awnish
MOTIHARI: कुत्ता काटने से पीडित मरीजों को सुई दिलाने आयी महिला परिजनों पर मोतिहारी सदर अस्पताल में जमकर लाठी चली है। महिलाओं पर लाठी किसी और ने नहीं खुद अस्पताल के प्रबंधन के जिम्मेवार अधिकारियों ने चलवाई है। पिटाई से बेहोश महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सिविल सर्जन ने पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया है।
पूर्वी चम्पारण जिला में इन दिनों कुत्ते के काटने से बडी संख्या में लोगों आक्रांत हो रहे है। रोजाना करीब 12 सौ पीडित मोतिहारी के सदर अस्पताल में एन्टी रेबिज की सुई लेने आते हैं। आज भी सैकडों पीडित अपने परिजनों के साथ सदर अस्पताल पहुंचे तो उन्हें सूई नहीं होने की सूचना मिली। इसके बाद सभी पीड़ित परिजनों के साथ सिविल सर्जन कार्यालय पहुंच गये। जहां जहां मोतिहारी सदर अस्पताल के मैनेजर और निजी सुरक्षाकर्मियों ने महिलाओं पर लाठी चला दी।लाठी की चोट से एक महिला परिजन मौके पर बेहोश होकर गिर पड़ी। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद पूजा देवी, सुनीता देवी और सुनील कुमार समेत तमाम परिजनों ने बताया कि पिछले दरवाजे से अपने लोगों को सुई दिलाया जा रहा और हमलोगों से झूठ बोला जा रहा है कि सुई नहीं है। आखिर हम कहां जाएंगे।
सिविल सर्जन डॉ मो. रिजवान अहमद ने पूरे मामले पर अनभिज्ञता जाहिर की। उन्होनें कहा कि कहा कि कुत्ते काटने की सुई खत्म हो गयी है, सुई नहीं होने की सूचना बोर्ड पर लगाई गयी है। उन्होनें महिलाओं की पिटाई के मामले को सिरे से नकार दिया और किसी तरह की जांच की बात भी नहीं की।