ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश

Home / bihar / ट्राईसाइकिल पर बैठ कर आयी दुल्हन, दूल्हे ने दिया जिंदगी भर साथ निभाने...

ट्राईसाइकिल पर बैठ कर आयी दुल्हन, दूल्हे ने दिया जिंदगी भर साथ निभाने का वचन

28-May-2020 03:22 PM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA : कोरोना वायरस को लेकर जारी लॉकडाउन के दौरान बिरौल प्रखंड के रसलपुर गांव में एक युवक ने दिलेरी व हिम्मत का परिचय देते हुए दोनों पैर से दिव्यांग लड़की से शादी कर मिसाल कायम की है। ट्राईसाइकिल पर बैठी दुल्हन सीता को जैसे ही दूल्हा नीतीश ने सिंदूरदान किया, वहां पर मौजूद लोगों की आंखों में आंसू छलक आए। जिसके बाद मौके पर मौजूद परिजन और गांव के लोगो ने वर-वधू को आशीष देते हुए विदा किया।


चार वर्ष पूर्व मैट्रिक में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई थी सीता

दरअसल बिरौल प्रखंड के रसलपुर गांव के युवक नीतीश कुमार और कुशेश्वरस्थान के अदलपुरा गांव की सीता कुमारी की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई। नीतीश को जब पता चला कि लड़की पढ़ी लिखी है और दिव्यांगता के कारण उसकी शादी नहीं हो रही है। तो नीतीश ने लड़की के साथ शादी करने की ठान ली। वहीं परिजनों की सहमति के बाद बुधवार को पोखराम स्थित डीहवार मंदिर में दोनों की शादी संपन्न हुई।


ट्राईसाइकिल पर बैठी दुल्हन सीता को नीतीश ने किया सिंदूरदान

वहीं दूल्हा नीतीश ने बताया कि मेरे ननिहाल पोखराम गांव में सीता मेरे ममेरे भाई एवं अपने बहनोई रंजीत साहू के घर पर रह रही थी। इसी दौरान विगत छह माह पहले उससे मुलाकात हुई और हम होने का मुलाकात प्यार में बदल गया। इसके बाद हम दोनों ने आपसी सहमति से परिणय सूत्र में बंधकर जीवन व्यतीत करने का निर्णय लिया और पूरे रस्म रिवाज के साथ हमदोनो ने डिहवार बाबा मंदिर शादी की है।