ब्रेकिंग न्यूज़

सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन

Home / bihar / ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत दो घायल

ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत दो घायल

30-May-2022 10:56 AM

VAISHALI: खबर वैशाली की हैं जहां सलहा चौक के पास बीते दिन यानि रविवार की देर रात ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी है। दोनों घायलों को जंदाहा के एक निजी नर्सिंग में भर्ती कराया गया है। 


मृतक की पहचान सहदेई ओपी के चकवा सहदेई बाजितपुर निवासी नंदकिशोर गिरी का 22 वर्षीय बेटे सतेंद्र गिरी के रूप में की गई है। अन्य दो जख्मी युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग निवासी रघुनाथ गिरी की बेटे रीतेश गिरी और  रमेश गिरी के रूप में की गई है। 


बताया जाता है कि सतेंद्र की बहन की शादी बीते 18 मई को थी। इसमें शामिल होने के लिए दोनों जख्मी युवक अपने बुआ के घर सहदेई के चकवा आए थे। शादी खत्म होने के बाद रविवार को सतेंद्र अपने दोनों ममेरा भाई को उसके घर छोड़ने समस्तीपुर जिले के रायपुर बुजुर्ग अपने बाईक से जा रहा था। इसी दौरान जंदाहा थाने के सलहा चौक के पास समस्तीपुर की तरफ से आ रही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस भाषण टक्कर में बाइक चला रहे सतेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों ममेरे भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही जंदाहा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस घटना के बाद परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को जप्त कर लिया गया है। वहीं इस घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।