ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल

Home / bihar / टूट गया एनडीए, लोजपा का नीतीश पर बड़ा हमला, भ्रष्टाचार का पिटारा है...

टूट गया एनडीए, लोजपा का नीतीश पर बड़ा हमला, भ्रष्टाचार का पिटारा है CM का सात निश्चय

02-Oct-2020 04:41 PM

PATNA : तमाम कवायदों के बावजूद आखिरकार बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए बिखर ही गया है. चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सबसे बड़ा हमला बोल दिया. लोक जनशक्ति पार्टी ने आधिकारिक बयान जारी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 7 निश्चय को भ्रष्टाचार का पिटारा करार दिया है.




LJP का आधिकारिक बयान
चुनाव से ठीक पहले लोक जनशक्ति पार्टी ने आधिकारिक बयान जारी किया है. पार्टी ने कहा है कि वह नीतीश कुमार के 7 निश्चय को नहीं मानती. 7 निश्चय के सारे काम अधूरे रह गये. जिन लोगों ने 7 निश्चय का काम किया उनके पैसा का भुगतान नहीं हुआ. बिहार के किसी गांव में जाकर इसकी हकीकत देखी जा सकती है.


लोक जनशक्ति पार्टी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सात निश्चय भ्रष्टाचार का पिटारा है. पहले सात निश्चय पूरे ही नहीं हुए अब सात निश्चय पार्ट-2 की बात कही जा रही है. लोक जनशक्ति पार्टी इसे नहीं मानती और आगे भी नहीं मानेगी.


लोक जन शक्ति पार्टी ने कहा है कि वह चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट के एजेंडे पर कायम है. बिहार विधानसभा चुनाव के बाद इस एजेंडे को लागू कराया जायेगा. बिहार में जो भी सरकार बनेगी वह लोजपा के समर्थन से ही बनेगी और उस सरकार के एजेंडे में बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट का एजेंडा शामिल होगा.


बिखर गया एनडीए
लोक जनशक्ति पार्टी के इस बयान के बाद बिहार में एनडीए के बिखर जाने की औपचारिक रस्म अदायगी भी हो गयी है. अब ये पूरी तरह साफ हो गया है कि लोक जनशक्ति पार्टी अगला चुनाव जेडीयू के साथ नहीं लड़ने जा रही है. चिराग पासवान ने कल अपनी पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक बुला ली है. बैठक में पार्टी 143 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय करेगी.


इससे पहले ये उम्मीद लगायी जा रही थी कि अमित शाह के हस्तक्षेप से लोजपा से बात बन जायेगी. कल लोजपा ने कुछ नरम होने के संकेत भी दिये थे. लेकिन आखिरकर चिराग पासवान अपना एजेंडा लागू कराने की मांग पर अड़े रहे. बीजेपी ये कहती रही कि नीतीश कुमार उसे नहीं मानेंगे. लिहाजा बात फाइनली टूट गयी है.