Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय
05-Aug-2025 04:47 PM
By First Bihar
PATNA: पटना में मंगवार को तेजप्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान बताया कि VVIP पार्टी, विकास वंचित इंसान पार्टी सहित अन्य पार्टियों ने टीम तेजप्रताप यादव के साथ गठबंधन कर लिया है। इन पार्टियों के साथ गठबंधन के बाद तेजप्रताप यादव ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि आज कई पार्टियां हमारे साथ जुड़ रहे हैं। राजद को अगर इस गठबंधन के साथ आना है तो वो आए। लेकिन जेडीयू और बीजेपी को हम कभी साथ नहीं आने देंगे। हम समाजवादी लोग हैं ऐसी पार्टी से गठबंधन कभी नहीं करेंगे।
मीडिया ने तेजप्रताप से पूछा कि राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल कहते हैं कि तेजप्रताप का पार्टी में कुछ भी अस्तित्व नहीं है। इतना सुनते ही तेजप्रताप भड़क गये और कहने लगे कि मंडल कमंडल उठाकर अपना अस्तित्व बचा लें। तेजप्रताप ने आगे कहा कि मंडल जी को कमंडल उठाकर बनारस और वृंदावन चल जाना चाहिए। वृंदावन में हम अपने गुरू जी के आश्रम में उनको भेज देंगे।
तेजप्रताप ने कहा कि हम किसी के ऊपर टिप्पणी नहीं करना चाहते। एक जनप्रतिनिधि को धरातल से जुड़कर जनता के सुख-दुख में साथ होकर दायित्व निभाना चाहिए वैसे ही हम आगे बढ़ रहे। हमने महुआ से चुनाव लड़ने का बिगुल फूंक दिया है। आगे की लड़ाई हम साथ लड़ेंगे, बहुत दुश्मन लोगो को लगेगा कि हम आगे बढ़ रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि हम आगे बढ़ेंगे।
तेजप्रताप ने मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को बहरूपिया पार्टी कहा। असली निषादों की पार्टी तो हमारे साथ हैं। हम सभी समाज को एक साथ रखने का काम करेंगे। आज से नई शुरुआत की पारी खेलने जा रहे है। तेजप्रताप ने कहा कि महुआ से हम निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे, लोगों का अपार समर्थन मुझे मिल रहा है। तेजप्रताप ने कहा कि हम जयचंदों के चक्कर में नहीं पड़ना चाहते। मीडिया ने पूछा कि यदि तेजस्वी यादव महुआ से चुनाव लड़ेंगे तो आप क्या करेंगे? मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए तेजप्रताप ने कहा कि तेजस्वी महुआ से कभी चुनाव नहीं लड़ेंगे। तेजस्वी को हम शुरू से आशीर्वाद दे रहे है,कि तेजस्वी आगे बढ़ों। मुझे पद का लोभ नहीं है। मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनना है। हम यादव और मुसलमान को एक साथ लेकर चलेंगे।
