बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
05-Aug-2025 08:12 AM
By First Bihar
Patna News: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना से रांची के लिए रवाना हो गए हैं। रांची जाने से पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे गुरु जी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे हैं और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात करेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा, “गुरु जी का निधन न केवल झारखंड बल्कि पूरे राजनीतिक जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। मेरा उनका परिवार से भी पारिवारिक संबंध रहा है।”
दरअसल, झारखंड की आत्मा और आदिवासी समाज की आवाज माने जाने वाले दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 81 वर्ष की उम्र में 4 अगस्त 2025 को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 19 जून से अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनकी हालत में सुधार लाने की लगातार कोशिशें हो रही थीं, लेकिन अंततः वे ज़िंदगी की जंग हार गए।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने X पर पोस्ट जारी कर शोक व्यक्त किया। इसके अलावा देश के कई राज और केंद्र के नेताओं ने भी दुःख जताया है। अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज गुरु जी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पटना से झारखंड के लिए निकल चुके है।
चुनाव आयोग द्वारा भेजे गए नोटिस के बारे में तेजस्वी यादव ने कहा कि उनका जवाब जरूर दिया जाएगा। उन्होंने सवाल किया कि हम लोगों ने जो मुद्दे उठाए थे, उनके जवाब चुनाव आयोग क्यों नहीं देता। उन्होंने बताया कि वोटर लिस्ट प्रारूप जारी होने के बाद कई शिकायतें मिली हैं, जिन्हें वे चुनाव आयोग को भी भेजेंगे और आवश्यकतानुसार सुप्रीम कोर्ट में भी अपनी बात रखेंगे।
डोमिसाइल नीति को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि जो कुछ वे कहते हैं, सरकार वही करती है। उन्होंने बताया कि सरकार ने उनकी मांगों के अनुरूप डोमिसाइल नीति लागू की है। अब यह देखना है कि इसे कैसे प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, “आने वाले दिनों में आप देखेंगे कि मान सम्मान, मां बहन जैसी योजनाएं भी लागू होंगी, क्योंकि हम जो कहते हैं, वह होता है।”
बिहार में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली वोट अधिकार यात्रा के स्थगित होने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह निर्णय गुरु जी के निधन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यात्रा जल्द ही शुरू होगी और नई तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।
पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट