कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले
20-May-2025 09:44 AM
By First Bihar
Tejashwi Yadav letter to Amit Shah: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अर्धसैनिक बलों को सेना के बराबर सम्मान और सुविधाएं देने की मांग की है। तेजस्वी यादव ने अपने पत्र में कहा है कि देश की सुरक्षा में थलसेना, वायुसेना, नौसेना के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों जैसे CRPF, BSF, ITBP, CISF, SSB और असम राइफल्स के जवान भी अपना सर्वोच्च बलिदान देते हैं। लेकिन शहीदों को मिलने वाले सम्मान, मुआवजे और अन्य सुविधाओं में भेदभाव किया जा रहा है, जो उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के वीर शहीदों को केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा मुआवजा, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा मिलती है, जबकि अर्धसैनिक बलों के शहीदों एवं उनके परिवारों को यह सम्मान और सुरक्षा नहीं मिल पाती। उन्होंने इस भेदभाव को समाप्त करने की अपील की है।
तेजस्वी यादव ने अपने खत में अर्धसैनिक बलों के लिए कई महत्वपूर्ण मांगें भी रखीं हैं, जिनमें शामिल हैं:
अर्धसैनिक बलों के शहीदों को भी ‘Battle Casualty’ घोषित किया जाए, ताकि उन्हें और उनके परिवारों को समान मुआवजा मिल सके।
सरकारी नौकरी, पेंशन और अन्य सुविधाओं में सेना और अर्धसैनिक बलों के शहीदों के परिवारों के बीच समानता सुनिश्चित हो।
अर्धसैनिक बलों के शहीदों के परिवारों के लिए Liberalised Pension Scheme स्वचालित रूप से लागू की जाए।
समान परिस्थितियों में काम करने वाले सैनिक और अर्धसैनिक बलों के जवानों को ‘वन रैंक वन पेंशन’ का लाभ दिया जाए।
तेजस्वी यादव ने स्पष्ट किया कि देश की रक्षा में दोनों ही बलों के जवान समान रूप से योगदान देते हैं और उन्हें भी समान सम्मान और सुरक्षा मिलना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से इस भेदभाव को समाप्त करने और अर्धसैनिक बलों के साथ न्याय करने की मांग की है।