मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश
21-Apr-2020 12:57 PM
PATNA: बिहार में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव बिहार के बेलगाम अफसरशाही पर जमकर बरसे हैं। तेजस्वी यादव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बिहार में जनप्रतिनिधियों की कोई सुन नहीं रहा है।तेजस्वी यादव ने अररिया प्रकरण पर सरकार की अफसरशाही को आड़े हाथों लिया है।
तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि बिहार में अफ़सरशाही बेलगाम है। कैसे ज़िला कृषि अधिकारी एक बुज़ुर्ग होमगार्ड से उठक-बैठक करवा रहा है क्योंकि कर्तव्यपरायण होमगार्ड ने उससे गाड़ी का पास दिखाने को कहा था। हाल ही में बेगूसराय में पुलिस कस्टडी में 2 युवाओं की संस्थानिक हत्या हुई है।जनप्रतिनिधियों की कोई नहीं सुन रहा।
बिहार में अफ़सरशाही बेलगाम है। कैसे ज़िला कृषि अधिकारी एक बुज़ुर्ग होमगार्ड से उठक-बैठक करवा रहा है क्योंकि कर्तव्यपरायण होमगार्ड ने उससे गाड़ी का पास दिखाने को कहा था। हाल ही में बेगुसराय में पुलिस कस्टडी में 2 युवाओं की संस्थानिक हत्या हुई है।जनप्रतिनिधियों की कोई नहीं सुन रहा। https://t.co/2TXdXR8E0R pic.twitter.com/rK1vIzj9Vg
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 21, 2020
बता दें कि पिछले कुछ घंटों से अररिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पदाधिकारी होमगार्ड जवान से उठक-बैठक करवाते दिख रहे हैं।वायरल वीडियो में जो होमगार्ड जवान उठक बैठक कर रहा है उसका नाम गोनू ततवां है और वो अररिया के बैरगाछी में तैनात है। बताया जा रहा है कि अररिया के जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार इसी इलाके से हो कर गुजर रहे थे। इसी दौरान सिपाही गोनू ततवां ने उनकी गाड़ी को लॉकडाउन के मद्देनजर रुटीन चेकिंग के लिए रोक दिया। दरअसल वो कृषि पदाधिकारी को पहचानता नहीं था। कायदे से लॉकडाउन का पालन कराने के लिए इस जवान को शाबासी मिलनी चाहिए थी। लेकिन कृषि पदाधिकारी को अपने रुतबे के सामने ये सबकुछ इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने बीच सड़क पर होमगार्ड जवान से कान पकड़ कर उठक बैठक करा दी।