मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
19-Oct-2020 07:28 PM
PATNA : बिहार में हो रहे चुनाव के परिणाम को लेकर अभी से ही नयी संभावनाओं का खेल शुरू हो गया है. RJD नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज कहा कि चुनाव परिणाम के बाद अगर सरकार बनाने के लिए मदद की जरूरत पड़ी तो वे चिराग पासवान का भी साथ ले सकते हैं. हालांकि लोजपा ने आरजेडी से तालमेल की संभावना से इंकार कर दिया है.
चिराग के संसदीय क्षेत्र में बोले तेजस्वी
RJD नेता तेजस्वी प्रसाद यादव चिराग पासवान के संसदीय क्षेत्र जमुई में प्रचार करने पहुंचे थे. उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बनाने के लिए जरूरत पड़ी तो वे चिराग पासवान का भी साथ ले सकते हैं. तेजस्वी के इस बयान के बाद सियासी गलियारे में खलबली मच गयी है. सवाल ये उठ रहा है कि क्या चिराग तेजस्वी के साथ जा सकते हैं.
तेजस्वी के इस बयान पर ज्यादा चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि बीजेपी लगातार चिराग पर हमलावर होती जा रही है. एक दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि चिराग खुद ही एनडीए से अलग हुए हैं. बिहार बीजेपी के नेता चिराग पासवान को वोटकटवा करार दे रहे हैं.
लोजपा का तेजस्वी के साथ जाने से इंकार
उधर लोक जनशक्ति पार्टी ने तेजस्वी या आरजेडी के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया है. लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने कहा है कि वे चुनाव के बाद भाजपा-लोजपा सरकार बनना देखना चाहते हैं. वे किसी सूरत में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे लेकिन आरजेडी के साथ भी किसी हाल में नहीं जायेगे. अगर चुनाव बाद बीजेपी नीतीश के सिवा दूसरे को सीएम बनाने पर नहीं मानी तो वे अकेले रहना पसंद करेंगे.
बीजेपी ने नकारा तो बदल सकता है समीकरण
हालांकि जानकार ये भी बताते हैं कि अगर नीतीश कुमार के प्रेम में पड़ी बीजेपी ने चिराग को इसी तरह से नकारना जारी रखा तो चुनाव बाद नये समीकरण बन सकते हैं. लेकिन सब कुछ इस पर निर्भर करता है कि चुनाव का परिणाम क्या आता है.