बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
01-Nov-2025 09:45 PM
By First Bihar
PATNA: लालू परिवार के दो लाल के खिलाफ अब निर्णायक लड़ाई का वक्त आ गया है. महुआ विधानसभा क्षेत्र से अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल से चुनाव लड़ रहे तेजप्रताप यादव को हराने के लिए कल यानि रविवार को तेजस्वी यादव मैदान में उतरेंगे. तेजस्वी यादव रविवार को एक और हॉट सीट मोकामा में भी पहुंचेगे, जहां दुलारचंद यादव की मौत के बाद बड़ा बखेड़ा खड़ा हो गया है.
महुआ में तेजस्वी की सभा
रविवार को वैशाली जिले के महुआ विधानसभा क्षेत्र में तेजस्वी यादव की जनसभा होने जा रही है. ये वही सीट हैं, जहां से तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप यादव अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल से चुनाव लड़ रहे हैं. आरजेडी ने उस सीट से अपने मौजूदा विधायक मुकेश रौशन को ही मैदान में उतारा है. तेजस्वी यादव अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए वोट मांगेंगे. जाहिर है वे अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव के विरोध में सभा करेंगे.
तेजप्रताप दे चुके हैं चेतावनी
उधर, तेजप्रताप यादव पहले ही खुली चेतावनी दे चुके हैं. तेजप्रताप यादव ये ऐलान कर चुके हैं कि अगर तेजस्वी यादव मेरी सीट पर आरजेडी का प्रचार करने आये तो मैं उनकी सीट राघोपुर में जाकर डोर-टू-डोर कैंपेन करूंगा. तेजप्रताप यादव ने अपनी पार्टी से राघोपुर में प्रत्याशी खड़ा किया है. तेजप्रताप यादव का दावा है कि राघोपुर से उनका उम्मीदवार सबसे पढ़ा लिखा और समझदार प्रत्याशी है.
मोकामा में अनंत सिंह को ललकारेंगे तेजस्वी
तेजस्वी यादव कल यानि रविवार को मोकामा में जनसभा करने जा रहे हैं. ये वही सीट है, जहां दुलारचंद यादव की मौत के बाद भारी बवाल मचा हुआ है. हालत ये है कि मोकामा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात करके रखा गया है. तेजस्वी यादव ने मौकामा में अपनी पार्टी से बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को मैदान में उतारा है. तेजस्वी कल मोकामा में अनंत सिंह को ललकारेंगे.