ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / bihar / मोकामा की घटना पर तेजस्वी ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा..30 साल...

मोकामा की घटना पर तेजस्वी ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा..30 साल पहले की बात अक्सर करते हैं, 30 मिनट पहले क्या हुआ, यह नहीं दिखता?

मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या पर तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लोकतंत्र में हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि बिहार में सत्ता-रक्षित गुंडों को संरक्षण मिल रहा है..

30-Oct-2025 09:31 PM

By First Bihar

PATNA: JDU के बाहुबली नेता और छोटे सरकार के नाम से प्रसिद्ध अनंत सिंह के विधानसभा क्षेत्र मोकामा में गुरुवार को एक सामाजिक कार्यकर्ता और जन सुराज के प्रत्याशी के समर्थक दुलार चंद यादव की हत्या कर दी गयी। इसे लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 साल पहले की बातें अक्सर करते हैं लेकिन 30 मिनट पहले बिहार में क्या हुआ? यह उन्हें नहीं दिख रहा है?


जब विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। इसके बावजूद कुछ लोग हथियार लेकर कैसे घूम रहे हैं? ये कौन लोग हैं जो पैरोल पर इन लोगों को जेल से बाहर लेकर आए हैं। ये लोग हार की बौखलाहट में डरे हुए हैं। बिहार की जनता चुनाव के दौरान इन लोगों को जवाब देगी।  तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। लोकतंत्र में विचारधारा और जनहित के मुद्दों की लड़ाई होती है। बमबारी और गोलीबारी की नहीं! सत्ता संपोषित दुर्दांत अपराधी एनडीए के महाजंगलराज में बाहर घुम तांडव मचा रहे है। आज बिहार में एक दरोगा अनिरुद्ध पासवान की निर्मम हत्या कर दी गयी। अपराध के लिए कुख्यात मोकामा में सत्ता संरक्षित गुंडों ने एक सामाजिक कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या कर दी।


एनडीए प्रत्याशियों का पत्रकारों पर गुस्सा, पत्रकारो को जान से मारने की बात करना और पूर्व में AK-47 की बरामदगी, इन सभी की परिणीति आज दिख रही है। संपूर्ण देश जानता है कि बिहार चुनाव में किस प्रवत्ति के भाजपाई बिहार में डेरा डाल अपराधियों को संरक्षण दे रहे है। मुद्दों से डर कर जुमलेबाजी करने वाले प्रधानमंत्री जी को 35 मिनट पहले का अपना गुंडाराज और महाजंगलराज नहीं दिखता। प्रधानमंत्री बिहार में महाजंगलराज को संरक्षण और इसके पोषकों व निर्वाहकों को टिकट दे कर बिहार को बदनाम और बदहाल कर रहे हैं। बिहार की जनता प्रतिकार करेगी, आपकी इस सोच, अपराध के संरक्षण और आपके डबल इंजन को उखाड़ने का काम बिहार की धरती से किया जाएगा।


बता दें कि मोकामा में चुनावी रंजिश को लेकर गुरुवार को  जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद की हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के समर्थकों ने मोकामा विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थकों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। वही अनंत सिंह ने इसे सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। कहा कि यह पूरा खेल सूरजभान सिंह का है। इस घटना पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रवक्ता का रियेक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि गुनाह करने वाले पर कार्रवाई होगी। 


जेडीयू नेता नीरज कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए मोकामा के साथ-साथ गया के टिकारी की घटना का जिक्र किया है। नीरज कुमार ने कहा कि प्रथम चरण का चुनाव नजदीक आ रहा हैं। ऐसी स्थिति में गयाजी के टिकारी में जीतनराम मांझी के प्रत्याशी अनिल कुमार पर कायराना हमला किया गया था। कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया गया था। अनिल कुमार अतिपिछड़ों के टोला में राजनीतिक कार्यक्रम के संवाद में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जिन लंपतो ने यह काम किया है, वह बिल्कुल गलत और दुखदाई है। 


नीरज कुमार ने आज की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मोकामा टाल क्षेत्र के इलाके में जो भी घटना हुई वह निश्चित रूप से चिंतनीय और पीड़ाजनक है। पुलिस इस मामले में यथायोचित कार्रवाई करेगी। बिना राजनीतिक हस्तक्षेप के पुलिस कार्रवाई करेगी। हम आम लोगों से यह अपील करते हैं कि लोकतंत्र के इस महापर्व पर आपसी वैमनस्य से नहीं नीतियों के आधार पर मतदान करने का अधिकार लोकतंत्र में है। चुनाव आयोग अपने अधिकार क्षेत्र में यथोचित निर्देश भी देगा। सामाजिक स्वभाव बरकरार रखना आवश्यक है। अपराध जिसने भी किया है, उसने गुनाह किया है और गुनाह करने वाले पर कार्रवाई होगी।