ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका

Home / bihar / तेजस्वी बोले- VIP पास हटाओ मजदूरों को वापस लाओ, JDU का पलटवार

तेजस्वी बोले- VIP पास हटाओ मजदूरों को वापस लाओ, JDU का पलटवार

24-Apr-2020 10:07 AM

PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बिहार के बाहर फंसे लाखों मजदूरों को उनके घर वापस लाने के लिए बिहार सरकार को नसीहत दी है। पटना हाईकोर्ट में बिहार सरकार के स्पष्टीकरण के बाद कि लॉकडाउन में वे कोटा या देश के किसी भी हिस्से में फंसे बिहारियों को वापस नहीं  ला सकते इस पर तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर पलटवार किया है। जबाव में जेडीयू भी सामने आयी है। 


तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 

जो मुश्किल में घर से दूर है

वह बिहार का मज़दूर है।


वीआईपी पास हटाओ, मज़दूरों को वापस लाओ।


तेजस्वी के ट्वीट पर जेडीयू ने पलटवार किया है। जेडीयू प्रवक्ता निखिल मंडल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 


जो हर मुश्किल में बिहार से दूर है 

आपदा के समय करता वो मस्ती का टूर है.!


कुछ अपनी भी फर्ज निभाओ,जिस चार्टेड प्लेन में जन्मदिन मनाए थे अरे भाई,

कम से कम उसी से तो बिहार वापस आओ..!!


दरअसल इस वार पलटवार का दौर तब शुरु हुआ जब कोरोना के संकट के बीच बिहार से बाहर फंसे लोगों को वापस लाने से नीतीश सरकार ने हाथ खड़े कर दिए। नीतीश सरकार ने साफ साफ कह दिया है कि वो बिहार से बाहर फंस गये लोगों को वापस बिहार नहीं लाया जा सकता। नीतीश सरकार ने कोटा में फंसे बिहारी छात्र-छात्राओं को भी वापस लाने से इंकार कर दिया है। हालांकि सरकार ने दावा किया है कि बाहर फंस गये सारे बिहारियों को खाना, राशन के साथ साथ नगद रूपये पहुंचा दिया है। 


बता दें कि हाईकोर्ट ने लॉकडाउन में बिहार से फंसे बिहारियों को लेकर सरकार से रिपोर्ट मांगी थी। राज्य सरकार ने  पटना हाई कोर्ट के महानिबंधक कार्यालय को स्टेटस रिपोर्ट सौंप दी। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव अमृत प्रत्यय ने पटना हाई कोर्ट के महानिबंधक को पत्र संख्या 1438 /डीएम  दिनांक 22 -4- 2020 के जरिये हाई कोर्ट प्रशासन को यह जानकारी दी कि  लॉक डाउन में 17 लाख से भी अधिक बिहारी राज्य के बाहर फंसे पड़े हैं। लॉक डाउन का  कानून व केंद्र  सरकार के गाइडलाइन का सख्त अनुपालन राज्य सरकार कर रही है जिसके तहत फंसे हुए किसी नागरिक  को भी लॉक डाउन अवधि में बिहार  वापस नही लाया जा सकता है।