ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / bihar / Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव का शाही अंदाज वायरल, इंस्टा वीडियो में...

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव का शाही अंदाज वायरल, इंस्टा वीडियो में दिखा सियासी संदेश

Tej Pratap Yadav: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में अनुष्का यादव के साथ वायरल हुईं तस्वीरों और कथित 12 साल के रिश्ते को लेकर विवाद के बीच अब उनका एक नया शाही अंदाज वाला वीडियो वायरल.

06-Jun-2025 11:18 AM

By First Bihar

Tej Pratap Yadav: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अनुष्का यादव के साथ वायरल हुईं तस्वीरों और कथित 12 साल के रिश्ते को लेकर उठे विवाद के बीच अब उनका एक नया शाही अंदाज वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को तेज प्रताप ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसमें वह एक भव्य कार्यालय में 'शेर' जैसे अंदाज में प्रवेश करते दिखते हैं और रिवॉल्विंग चेयर पर बैठते हैं। पीछे दीवार पर लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की तस्वीरें लगी हुई हैं। मेज पर मोर पंख और तिरंगा झंडा भी देखा जा सकता है। वीडियो में खास तरह का बैकग्राउंड म्यूजिक जोड़ा गया है, जो इसे और नाटकीय बनाता है।


तेज प्रताप ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है ‘हिम्मत और शिद्दत से कोशिश करो तो हर सपना पूरा होता है।’ वहीं राजनीतिक हलकों में इस वीडियो को गंभीरता से लिया जा रहा है क्योंकि हाल ही में लालू प्रसाद यादव ने उन्हें RJD से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। पार्टी से निकाले जाने के बाद यह वीडियो कहीं न कहीं उनके राजनीतिक इरादों और संदेशों को जाहिर करता है। 24 मई को तेज प्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट से अनुष्का यादव के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की गईं, जिनमें उनके 12 साल पुराने रिश्ते का दावा किया गया। बाद में इस पोस्ट को हटा दिया गया और कहा गया कि उनकी आईडी हैक हो गई थी और किसी ने AI से एडिट की गई तस्वीरें डालीं ताकि उनके परिवार को बदनाम किया जा सके। इस घटना के तुरंत बाद, 25 मई को लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को पार्टी से निष्कासित कर दिया। यह पत्र राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी द्वारा जारी किया गया।


तेज प्रताप ने इसके बाद दो ट्वीट किए, जिनमें उन्होंने माता-पिता और भाई तेजस्वी यादव को संबोधित करते हुए 'जयचंद की साजिश' का उल्लेख किया। इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हैं कि तेज प्रताप जल्द ही नई सियासी राह या मोर्चा खोल सकते हैं। इस वीडियो को अब तक तीन लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और इस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोगों ने इसे 'नया राजनीतिक संदेश' माना, तो कुछ ने इसे ड्रामेटिक स्टंट कहा।