BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल
09-Feb-2026 05:42 PM
By First Bihar
PATNA: जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने पटना में सोमवार को पार्टी के सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान अपनी पार्टी जेजेडी के विस्तार को लेकर चर्चा की। उन्होंने इस बात की घोषणा कर दी कि वो बिहार में पैदल यात्रा पर निकलेंगे। सभी 38 जिलों में वो पैदल यात्रा करेंगे। जिस जिले में जाएंगे वहां के लोगों से मिलने और उनकी समस्याएं भी सुनने का काम करेंगे।
पार्टी की बैठक के दौरान उन्होंने राजद नेता सुनील सिंह पर भी हमला बोला। कहा कि सुनील सिंह ने राजद के लोगों का कई बार अपमान किया है। इसलिए पार्टी 25 सीट पर आ गयी। अब जीरो पर आएगी। आरजेडी के जयचंदों ने मेरे पिता लालू प्रसाद यादव को बर्बाद कर दिया है। अब मेरे पिताजी का पार्टी में कुछ भी नहीं चलता है। एमएलसी सुनील सिंह को लेकर कहा कि मेरे मामा के वो चेले थे और उनके ही पीछे-पीछे घुमा करते थे।
तेजप्रताप ने यहां तक कह दिया कि लालू की असली पार्टी जनशक्ति जनता दल है ना कि राष्ट्रीय जनता दल। तेज प्रताप यादव ने इस बात की घोषणा की है कि उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल आगामी 16 अप्रैल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी और खुला अधिवेशन आयोजित करेगा। यह दिन बहुत ही शुभ दिन है, इस दिन हमारे नेता का जन्मदिन है। 16 अप्रैल की अहम बैठक में पार्टी के आगे की रणनीति तय की जाएगी। तेज प्रताप यादव ने यहां तक कह दिया है कि उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल एमएलसी चुनाव लड़ेगी और सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।