ब्रेकिंग न्यूज़

गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम! पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 हजार बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम सासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया

Home / bihar / तेजप्रताप से मुलाकात पड़ गया भारी, युवा जेडीयू जिलाध्यक्ष बर्खास्त

तेजप्रताप से मुलाकात पड़ गया भारी, युवा जेडीयू जिलाध्यक्ष बर्खास्त

05-Sep-2020 03:37 PM

PATNA :  पूर्व मंत्री और आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव से मुलाकात करना जेडीयू के युवा जिला अध्यक्ष को भारी पड़ गया. पार्टी ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए गया के युवा जेडीयू अध्यक्ष कमलेश शर्मा को बर्खास्त कर दिया है. प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने इस मामले में तुरंत कार्यवाही करते हुए कमलेश शर्मा को पद से बर्खास्त कर दिया है.


युवा जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह सेतु ने हो जानकारी दी है, उसके मुताबिक गया के युवा जिला अध्यक्ष कमलेश शर्मा को बर्खास्त किया गया है. उनके ऊपर अनुशासनहीनता समेत कई तरह के अन्य गंभीर आरोप लगे थे. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाया है. जिसके बाद उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया गया है.