बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
01-Jun-2023 10:27 AM
By First Bihar
BHAGALPUR: एक शिक्षक और विद्यार्थी का रिश्ता बहुत ही पाक माना जाता है. जब भी कोई छात्र परेशानी में होता है तो एक शिक्षक ही उसे सही मार्ग दिखाता है. लेकिन दोनो में से कोई भी इस मर्यादा की सीमा को लांघ दे, तो वह रिश्ता अपमानित हो जाता है. हाल ही में ऐसा ही एक किस्सा सामने आया है, जहां बिहार के एक विद्यालय में टीचर ने गुरु और शिष्य के पवित्र संबंध को अपनी घिनौनी हरकत से शर्मसार कर दिया है. स्कूल की छात्राओं ने शिक्षक पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह शिक्षक नाबालिग बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करता है और गंदी काम करने की कोशिश करता है.
यह मामला भागलपुर के नवगछिया के बिहपुर थाना अंतर्गत भ्रमरपुर गांव के अनुसूचित जाति मध्य विद्यालय भ्रमरपुर का है जहां छात्राओं ने शिक्षक पर गन्दा आरोप लगाया है. बच्चियों का आरोप है कि शिक्षक उन बच्चियों को जहां तहां छूता है. टीचर तरुण कुमार पर छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है. बच्चियों ने शिकायत करते हुए कहा है कि वह अकसर ऐसी हरकत करता है.
अपने आदत के मुताबिक बुधवार को तरुण कुमार ने फिर एक छात्रा के साथ छेड़खानी किया. इस बात की शिकायत छात्रा ने स्कूल के प्रिसिपल को दी. विद्यालय के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम पहुंची और आरोपी शिक्षक को थाना ले गयी. फिलहाल पुलिस आरोपी टीचर से पूछताछ कर रही है.