ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान

Home / bihar / STET Exam Demand: पटना में STET अभ्यर्थियों का जोरदार हंगामा, पुलिस ने किया...

STET Exam Demand: पटना में STET अभ्यर्थियों का जोरदार हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

STET exam Demand: पटना में शिक्षक भर्ती को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। टीआरई फोर परीक्षा से पहले एसटीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) करवाने की मांग को लेकर पंद्रह दिनों में दूसरी बार बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आए हैं।

18-Aug-2025 03:10 PM

By First Bihar

STET exam Demand: पटना में शिक्षक भर्ती को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। टीआरई फोर परीक्षा से पहले एसटीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) करवाने की मांग को लेकर पंद्रह दिनों में दूसरी बार बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आए हैं। राज्य के विभिन्न जिलों से आए अभ्यर्थी पटना कॉलेज से एकत्र होकर प्रदर्शन कर रहे थे। उनका कहना है कि एसटीईटी परीक्षा के बिना टीआरई फोर भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं होनी चाहिए, ताकि बेरोजगार शिक्षक अभ्यर्थियों को मौका मिल सके और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।


प्रदर्शनकारियों का जुलूस पुलिस ने डाक बंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। हालांकि प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग को पार करके आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे तनाव की स्थिति बनी हुई है और प्रशासन द्वारा सभी अभ्यर्थियों को जबरन हटाने की कोशिश की जा रही है। फिर भी अभ्यर्थी रुकने का नाम नहीं ले रहे है और डाकबंगला चौराहा से आगे की ओर बढ़े है। इस दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों पर जोरदार लाठीचार्ज किया है। वहीं, अभ्यर्थियों का कहना है कि हम लोगों के पास कोई ऑप्शन नहीं है आखिर हम कहा जाए। डाक बंगला चौराहा पर तनाव के स्थिति में कुछ अभ्यर्थियों को प्रसाशन द्वारा हिरासत में भी लिया गया है।


 इससे पहले हुए प्रदर्शन के दौरान भी पुलिस ने अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया था, जिससे हालात और बिगड़े थे। अभ्यर्थी अपने मांगों पर अड़े हुए हैं और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।  इस बीच, शिक्षा विभाग ने फिलहाल कोई ठोस जवाब नहीं दिया है, जिससे असंतोष और बढ़ता जा रहा है। शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे और भी बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों के लिए यह चुनौती बनी हुई है कि वे जल्द से जल्द एसटीईटी परीक्षा कराने और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए कदम उठाएं ताकि शिक्षकों की कमी को पूरा किया जा सके और युवा बेरोजगारों को रोजगार मिले।