ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत

Home / bihar / स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया.. बूस्टर डोज़ देने की बिहार में क्या...

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया.. बूस्टर डोज़ देने की बिहार में क्या है तैयारी

07-Jan-2022 03:06 PM

PATNA : स्वास्थ्यमंत्री मंगल पांडेय ने बिहार में कोरोना के रोकथाम को लेकर बताया कि सरकार अपनी तरफ से तैयारी पूरी कर रही है लेकिन पब्लिक को खुद अलर्ट रहने की जरूरत है. प्रशासन लोगों को आगाह करता है, व्यवस्था बनाता है. पर जनता को सहयोग करना जरूरी है. मंगल पांडेय ने बताया कि पहले भी हम लोगों ने घर घर दवा पहुंचाई है. अब डाक विभाग द्वारा होम आइसोलेशन में रहा रहे लोगों को मेडिकल किट पहुंचाई जाएगी. 


कोरोना वायरस के तीसरे लहर और इसके नए वेरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे को देखते हुए अब बिहार में भी वैक्सीन का बूस्टर डोज देने की तैयारी शुरू हो गई है. केंद्र सरकार ने बूस्टर डोज के लिए जो प्लान तैयार किया है उसके मुताबिक सबसे पहले हेल्थ वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर को डोज दिया जाएगा. उसके बाद 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को बूस्टर डोज देने की तैयारी की है. 


केंद्र की घोषणा के बाद बिहार सरकार ने भी लोगों को बूस्टर डोज देने की तैयारी शुरू कर दी है. मंगल पांडेय ने बताया कि बिहार में 5.29 लाख के लगभग हेल्थ वर्कर है जिन्हें सबसे पहले बूस्टर डोज दिया जाएगा. बिहार में 10 जनवरी से बूस्टर डोज़ लगना शुरू हो जायेगा. मंत्री ने बताया कि फ्रंट वर्कर, हेल्थ वर्कर और बुजुर्गों सबकी अलग-अलग संख्या है.