बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
01-Jan-2025 02:00 PM
By SANT SAROJ
Inspector And Three Policemen Injured: सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के जागुर गांव में बीती रात एक ऑटो पलटने से त्रिवेणीगंज थाना के तीन चौकीदार और एक एएसआई समेत 4 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं। घायल पुलिसकर्मियों को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया है, जहां सभी जख्मियों का उपचार चल रहा है। घटना बीती रात साढ़े आठ पौने नौ बजे के करीब की है।
जख्मी चौकीदार धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि वह लोग मंगलवार की शाम कैदी को लेकर सुपौल कोर्ट गए थे और वहां से वापस कैदी को जमाकर त्रिवेणीगंज लौट रहे थे कि इसी दरम्यान पिपरा त्रिवेणीगंज सड़क मार्ग एनएच 327ई पर थाना क्षेत्र के जागुर गांव में ऑटो पलटने से हमलोग जख्मी हो गए। घायलों में त्रिवेणीगंज थाना के तीन चौकीदार धीरेन्द्र कुमार, चौकीदार संतोष कुमार, चौकीदार विनोद कुमार और एएसआई नागेंद्र कुमार शामिल हैं।
अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. बीएन पासवान ने बताया कि सभी की स्थिति समान्य है और खतरे से बाहर हैं। इधर घटना की जानकारी मिलते ही बीती देर रात ही त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार, एसएचओ रामसेवक रावत समेत तमाम पुलिसकर्मी त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात की है।