बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
09-Jan-2025 09:30 AM
By First Bihar
BIHAR TEACHER NEWS : बिहार के शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का आलम क्या है उसकी एक बानगी फिर से देखने को मिली है। बिहार में अभी भी प्रैक्टिकल के नाम स्कूलों में कैसे अवैध वसूली की जा रही है। इसका एक सबूत सामने आया है। इसके बाद अब शिक्षा विभाग हरकत में आई है और एक्शन लिया गया है।
दरअसल, पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसमें छातापूर प्रखंड के एक उच्च माध्यमिक सह मध्य विद्यालय के हेड मास्टर का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें हेड मास्टर बच्चों से प्रैक्टिकल के संदर्भ में बात करते हुए एक विषय के प्रैक्टिकल का ₹400 डिमांड कर रहे थे। अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग के तरफ से बड़ा एक्शन लिया गया।
शिक्षा विभाग के तरफ से यह जानकारी दी गई है कि प्रैक्टिकल के नाम पर अवैध वसूली करने वाले दो बीएससी शिक्षक को तत्काल निलंबित किया गया है। इसके साथ ही साथ स्कूल के हेड मास्टर को भी सस्पेंड कर दिया गया है। विभाग ने कहा है कि वीडियो में दिख रहे दो व्यक्ति 2 नए बीपीएससी शिक्षक हैं जिन्हें निलंबित कर दिया गया है। स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक को भी निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद अब शिक्षकों में हडकंप का माहौल कायम हो गया है।
बताया जा रहा है कि इस वायरल वीडियो में छातापुर प्रखंड के भीमपुर गांव के उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमपुर सह मध्य विद्यालय भीमपुर के प्रधान अध्यापक विपिन कुमार के द्वारा शिक्षा विभाग को खुली चुनौती देते हुए दसवीं के छात्र एवं छात्राओं से प्रैक्टिकल के नाम पर 500 से 1000 रुपए की अवैध वसूली की जा रही है। इस वीडियो में कुल तीन लोग नजर आ रहे हैं जिसमें दो शिक्षक हैं और एक हेड मास्टर है। इसके बाद अब इन लोगों पर एक्शन लिया गया है।
इससे पहले इस मामले को लेकर जब फर्स्ट बिहार की टीम ने प्रधानाध्यापक से बातचीत की कोशिश की तो उन्होंने इस मामले में बातचीत करने से मना कर दिया उसके बाद इस मामले में छातापुर वीडियो डॉक्टर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वीडियो को भेज कर मामले की जांच कराई गई। उसके बाद अब इस मामले में एक्शन लिया गया है।