बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
26-Aug-2025 09:22 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: बिहार के सुपौल जिले से बड़ी खबर आ रही है, जहां वोट अधिकार यात्रा के दौरान राष्ट्रध्वज तिरंगे का अपमान किया गया। यात्रा के दौरान अप्रत्याशित भीड़ ने अंबेडकर चौक के पास तिरंगे को पैरों से कुचल दिया। जिसका किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद अब इस पर राजनीति शुरू हो गई है। बीजेपी नेताओं ने इसे तिरंगे का अपमान बताते हुए थाने में शिकायत की है। बीजेपी के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयंत कुमार मिश्र ने सुपौल सदर थाने में लिखित आवेदन दिया है और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने मामले में कार्रवाई किये जाने की भी मांग की है।
मंगलवार को देश की सियासत का केंद्र बिहार का सुपौल जिला बन गया। जब वोट अधिकार यात्रा शहर की ऐतिहासिक गलियों से निकली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी ने संयुक्त रूप से इस यात्रा का नेतृत्व किया।
यात्रा की शुरुआत शहर के हुसैन चौक से हुई और फिर यह महावीर चौक, लोहियानगर चौक होते हुए डिग्री कॉलेज चौक से आगे बढ़कर किशनपुर, सरायगढ़ होते हुए सीमावर्ती क्षेत्र मझारी के पास जाकर संपन्न हुई।यात्रा के दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। सड़क के दोनों ओर उमड़ी भारी भीड़ नेताओं की एक झलक पाने के लिए बेचैन नजर आई। जगह-जगह मानव श्रृंखला बनाकर स्वागत, फूल-मालाओं से अभिनंदन और नारों की गूंज ने माहौल को पूरी तरह चुनावी बना दिया।
सुपौल की गलियों से लेकर चौक-चौराहों तक सिर्फ भीड़ ही भीड़ नजर आई। इस ऐतिहासिक जनसैलाब ने यात्रा को खास बना दिया और सियासी गलियारों में नए समीकरणों की आहट भी तेज कर दी। वहीं दूसरी ओर यात्रा के दौरान अप्रत्याशित भीड़ ने अंबेडकर चौक के समीप तिरंगे को कुचल दिया,जिसका किसी ने वीडियो बना लिया है जो अब बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो सामने आने के बाद अब इस मामले पर राजनीति शुरू हो गई है बीजेपी नेताओं ने इसे तिरंगे का अपमान बताया है बीजेपी के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयंत कुमार मिश्र ने सुपौल सदर थाना में लिखित आवेदन दिया है और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।