बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
26-Aug-2025 03:07 PM
By First Bihar
SUPAUL: महागठबंधन (INDIA एलायंस) द्वारा गरीबों और आम जनता के वोट की रक्षा के लिए शुरू की गई वोटर अधिकार यात्रा मंगलवार को जब सुपौल पहुंची तो सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। हुसैन चौक से गांधी मैदान होते हुए डिग्री कॉलेज रोड तक हजारों की भीड़ ने विपक्ष के नेताओं का अभूतपूर्व स्वागत किया।
इस यात्रा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री प्रियंका गांधी, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन, पूर्णियां से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, वीआईपी सुप्रीमो सह पूर्व मंत्री सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी समेत INDIA गठबंधन के कई दिग्गज नेता शामिल हुए।
कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सुबह से ही शहर को पार्टी के बैनर-पोस्टरों और नारों से पाट दिया था। जनता के जोश और उत्साह ने स्पष्ट कर दिया कि अब बिहार की जनता अपने वोट के अधिकार की लड़ाई INDIA गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेगी। इस मौके पर वीआईपी नेता संजीव मिश्रा ने कहा: “यह यात्रा गरीब और वंचित समाज के वोट की रक्षा की आवाज़ है। बिहार की धरती पर कोई भी ताक़त अब गरीबों की झोली से अधिकार नहीं छीन सकती। INDIA एलायंस आज जनता की आवाज़ है और जनता के हक की लड़ाई हर हाल में जीती जाएगी।”
यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रशासनिक अधिकारी, मजिस्ट्रेट और भारी संख्या में पुलिस बल, विशेषकर महिला पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। सुपौल की जनता ने साबित कर दिया कि वोट ही असली ताक़त है और INDIA गठबंधन इस ताक़त को बचाने की लड़ाई में पूरी मजबूती से खड़ा है।
