Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा
01-Jan-2026 10:42 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: सुपौल के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में 30 दिसंबर को घटित लूटकांड में पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई से 63 हजार रुपये नगद सहित एक अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। गिरफ्तार अपराधी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने अन्य साथियों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को दी है.
थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ वीरपुर सुरेंद्र कुमार ने इस सफलता और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर को दिन के लगभग ढाई बजे सुरजापुर पंचायत के वार्ड संख्या 15, परसाबिरबल निवासी अनिल कुमार रजक राघोपुर से मवेशी बेचकर अपने टेम्पू से घर लौट रहे थे। इसी दौरान प्रतापगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तेकुना पंचायत के छींटहा चौक पर बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने उनका टेम्पू जबरन रोक लिया और उनसे एक लाख 30 हजार रुपये नगद लूटकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी, घटना के उद्भेदन तथा लूटी गई राशि की बरामदगी के लिए थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया,एसडीपीओ ने बताया कि गठित टीम ने मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस कांड में संलिप्त अपराधी अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के मधुरा गांव निवासी मोहम्मद मुन्ना उर्फ मुस्तकीम को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई राशि में से 63 हजार रुपये नगद एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया है। साथ ही घटना में शामिल अन्य दो अपराधियों की पहचान भी कर ली गई है। एसडीपीओ ने बताया कि इस संबंध में प्रतापगंज थाना कांड संख्या 267/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है..
गिरफ्तार अपराधी का आपराधिक इतिहास भी रहा है एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम, तकनीकी टीम एवं अन्य पुलिस कर्मियों की सक्रियता और तत्परता की सराहना करते हुए इसे सराहनीय कार्य बताया। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अन्य दो अपराधियों की गिरफ्तारी, लूटी गई शेष राशि, घटना में प्रयुक्त बाइक एवं हथियार की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।