ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़

Bihar News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में किया भारी बवाल

Bihar News: बिहार के सुपौल में दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए. घटना से नाराज लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और एनएच को जाम कर दिया. पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया.

25-Apr-2025 07:05 PM

By SANT SAROJ

Bihar News: सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां थाना क्षेत्र के पिलवाहा वार्ड नंबर 2 में आज दोपहर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना विद्यानगर जाने वाली ग्रामीण सड़क पर महादलित बस्ती के पास हुई।


स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पास ही गश्ती कर रही त्रिवेणीगंज पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। 


मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर लाही वार्ड नंबर 3 निवासी प्रमोद साह के 18 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार के रूप में हुई है तो वहीं घायल युवकों की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बेलापट्टी निवासी हीरा झा के 20 वर्षीय पुत्र लोटन कुमार और भिखेंद्र झा के 22 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई है।


मृतक के परिजनों ने बताया कि सतीश अपनी बहन के घर जदिया थाना क्षेत्र के रजगांव वार्ड नंबर 3 में रहकर पढ़ाई करता था। शुक्रवार को वह विद्यानगर स्थित एक सीएसपी से दस हजार रुपये निकालकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार विपरीत दिशा से आ रही अपाची बाइक सवार ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। चश्मदीदों के अनुसार अपाची सवार युवक लहरिया स्टाइल में बाइक चला रहे थे और दोनों नशे की हालत में थे। 


घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में मृतक के परिजन अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच गए। घायल लोटन कुमार को रेफर करने के बाद जब उसके परिजन इलाज के लिए ले जाने लगे तो मृतक के परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया। वे एंबुलेंस के आगे लेट गए और उसे एक घंटे तक अस्पताल परिसर से बाहर नहीं निकलने दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया। 


पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग कर घायल को बाहर भेजा गया। इस दौरान मृतक के परिजनों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और नोकझोंक भी हुई। मृतक के परिजन आक्रोशित होकर लगातार कह रहे थे, मेरा बेटा मरा है, उसका भी मारेंगे। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने मृतक के शव को अनुमंडलीय अस्पताल गेट के सामने एनएच-327ई पर रखकर सड़क जाम कर दिया। इससे पिपरा-त्रिवेणीगंज मार्ग पर यातायात बाधित हो गया।


हालांकि सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार पासवान,थानाध्यक्ष रामसेवक रावत, अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार और पीटीसी सन्नी कुमार के समझाने और पुलिस बल की मौजूदगी के बाद करीब दस मिनट में जाम हटा लिया गया। कुछ देर बाद जदिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया।