ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़

छातापुर में पैनोरमा ग्रुप का नया प्रोजेक्ट, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 'बंधन पैनोरमा होटल' का भूमि पूजन

सुपौल जिले के छातापुर में विकास की दिशा में एक नया कदम उठाते हुए पैनोरमा ग्रुप ने अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट "बंधन पैनोरमा होटल" का भूमि पूजन शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न किया।

03-May-2025 04:16 PM

By First Bihar

SUPAUL: सुपौल के छातापुर में पैनोरमा ग्रुप के नये प्रोजेक्ट बंधक पैनोरमा होटल का भूमि पूजन शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। पैनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक एवं समाजेवी संजीव मिश्रा ने खुद भूमि पूजन किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा इलाका गूंज उठा। वहां का माहौल भक्तिमय हो गया। छातापुर में इस नये प्रोजेक्ट के आने से इलाके के लोग काफी खुश नजर आए।


छातापुर मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के समीप पोस्ट ऑफिस रोड पर पैनोरमा ग्रुप के नये प्रोजेक्ट "बंधन पैनोरमा होटल" का भूमि पूजन शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर क्षेत्रीय जनमानस में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। पैनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक एवं समाजसेवी संजीव मिश्रा ने भूमि पूजन के उपरांत पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि "छातापुर मेरा गृह क्षेत्र है।


उन्होंने कहा कि मेरा सदैव प्रयास रहता है कि यहां आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और व्यापार को भी बढ़ावा दिया जा सके। इस क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें साकार करने के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग अति आवश्यक है। संजीव मिश्रा ने कहा कि  "बंधन पैनोरमा होटल" परियोजना के अंतर्गत स्थानीय जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ये सुविधाएं विकसित की जाएंगी। 


जैसे आधुनिक होटल की सुविधा, भव्य विवाह भवन, अत्याधुनिक सेलून, बैठक एवं कॉन्फ्रेंस हॉल, फिटनेस जिम, बेन्क्वेट हॉल, लॉन्ड्री सुविधा, व्यवसायिक केंद्र (बिजनेस सेंटर) इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।


भूमि पूजन समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से कमलेश मिश्रा, रवि दास, चंदन कुमार, ज़नीफ़ खान, आचार्य अरुण झा, पंडित जीवन मिश्रा समेत अनेक श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक शामिल थे। पैनोरमा ग्रुप का यह नया कदम निश्चित रूप से छातापुर के विकास को एक नई दिशा प्रदान करेगा।

news image