बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
07-Apr-2025 08:52 PM
By RITESH HUNNY
SUPAUL: पूर्व मुखिया की गुंडागर्दी का मामला सुपौल में सामने आया है। जहां पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर वार्ड नंबर-08 में पूर्व मुखिया जयकुमार चौधरी ने अपने बेटे, रिश्तेदारों और 8-10 अज्ञात अपराधियों के साथ हथियारबंद होकर रिटायर्ड फौजी रामनारायण जायसवाल के घर और जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की।
पीड़ित परिवार का कहना है कि इतना ही नहीं उन्होंने जेसीबी मशीन से मकान को पूरी तरह गिरा दिया। जेसीबी द्वारा मकान ध्वस्त करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि कैसे जेसीबी मकान को ध्वस्त कर रही है। बता दें कि पीड़ित रामनारायण जायसवाल भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने इस मामले में पुलिस अधीक्षक सुपौल को लिखित शिकायत दी है और न्याय की मांग की है।
पीड़ित ने एसपी को बताया कि 27 मार्च 2025 से ही जयकुमार चौधरी, उसके बेटे राहुल कुमार, दारा चौधरी, कलीम मियां, कुदूश मियां, जयतुल मियां तथा अन्य अज्ञात बदमाश हथियारों से लैस होकर उनके घर के चारों ओर जमा हो रहे हैं और लगातार गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और खून-खराबे की धमकियां दे रहे हैं। इसे लेकर सुपौल एसपी, सदर एसडीपीओ और पिपरा थानाध्यक्ष को लिखित सूचना दी गई। लेकिन इसके बाबजूद मकान को जेसीबी से तोड़ दिया गया।
इधर, रामनारायण के छोटे भाई शिव नारायण चौधरी ने अपनी शिकायत में कहा कि उक्त लोग उनके शांतिपूर्ण दखलवाली आवासीय जमीन पर अवैध कब्जा करने की नीयत से आए दिन दबाव बना रहे थे। लेकिन पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिस कारण उन लोगों ने घर पर बुलडोजर चला दिया। पीड़ित ने SP से मदद की गुहार लगाई है और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। वही दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही है। इधर, पूर्व मुखिया जयकुमार चौधरी का कहना है कि वे जेसीबी से अपने झाड़ी की सफाई करवा रहे थे, मकान को तोड़ने का आरोप बेबुनियाद है। वहीं, एसपी शैशव यादव ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।