बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
28-Aug-2025 09:51 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: भारत-नेपाल सीमा से सटे सुपौल जिले के कुनौली और भीमनगर बॉर्डर पर इन दिनों हालात सामान्य नहीं हैं। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और सुपौल पुलिस ने चौकसी इतनी कड़ी कर दी है कि नेपाल से आने वाला हर शख्स शक की निगाह से देखा जा रहा है। कोई भी राहगीर अब बिना कड़ी जांच और पहचान पत्र की बारीकी से पड़ताल के भारतीय सीमा में प्रवेश नहीं कर पा रहा है। सीमा चौकियां किले जैसी चौकसी में बदल चुकी हैं।
दरअसल, बिहार पुलिस मुख्यालय से जो इनपुट आया है उसने पूरे राज्य की सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन पाकिस्तानी आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में दाखिल हुए हैं। पुलिस ने इन तीनों आतंकियों की तस्वीरें जारी कर दी हैं, जिनकी पहचान हसनैन अली, आदिल हुसैन और मोहम्मद उस्मान के रूप में हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये तीनों आतंकी पाकिस्तान के अलग-अलग इलाके रावलपिंडी, उमरकोट और बहावलपुर के रहने वाले हैं।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि खुफिया तंत्र ने इन आतंकियों के अररिया जिले के रास्ते बिहार में घुसने की आशंका जताई है। इसी वजह से सीमावर्ती सुपौल जिले में सुरक्षा व्यवस्था और तलाशी अभियान युद्धस्तर पर तेज कर दिया गया है। हर होटल, धर्मशाला, सार्वजनिक स्थल, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर पुलिस की चौकस नजर है।
एसएसबी अधिकारियों का साफ कहना है कि सीमा पर किसी भी तरह की चूक की गुंजाइश नहीं है। नेपाल से आने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है, पहचान पत्रों का सत्यापन किया जा रहा है और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को आदेश दिया है कि खुफिया तंत्र को सक्रिय रखते हुए चौक-चौराहों पर लगातार जांच अभियान चलाएं।