बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
23-Mar-2025 02:43 PM
By First Bihar
Bihar Crime News : बिहार के सुपौल जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के सुखपुर थाना क्षेत्र में एक दवा व्यापारी पर बेखौफ अपराधी ने गोली चला दी है. गोली व्यापारी के सीने में जाकर लगी है. जिसके बाद उसे आनन-फानन में उसके परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. जहाँ से उसे शहर के ही एक निजी क्लिनिक में रेफर कर दिया गया है. यह घटना रविवार सुबह 8 बजे की बताई जा रही है.
वार्ड नंबर 13, सुखपुर के निवासी पप्पू सिंह इस समय अपने दुकान को खोलने जा रहे थे. जानकारी के मुताबिक़ गोली चलाने वाला युवक स्थानीय ही बताया जा रहा है. दवा कारोबारी पप्पू सिंह के बेटे बंटी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह-सुबह उसके पिता दुकान खोलने जा रहे थे, इसी दौरान रंजीत नामक युवक जिसे टिंकू के नाम से भी जाना जाता है, वहां आ पहुंचा और पप्पू को गोली मारकर घटनास्थल से फरार हो गया. इस घटना के बाद से स्थानीय लोग अब खौफ में हैं.
इस दवा कारोबारी के बहनोई मनोज सिंह ने आगे जानकारी दी है कि इससे ठीक डेढ़ साल पहले इसी युवक ने मेरे साले की मोटरसाईकिल में आग लगा दी थी. जिसके बाद पंचायत बुलाई गई थी और फिर मामले को रफा-दफा कर दिया गया. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके की पुलिस कार्रवाई में जुट गई है. जब मामले की छानबीन की गई तो स्थानीय लोगों ने बताया कि पप्पू सिंह नशे के कारोबार का विरोध किया करते थे, इसलिए ही उन्हें निशाना बनाया गया है.
बताया गया कि इन दोनों के बीच नशे को लेकर कई बार पूर्व में बहस भी हो चुकी है. आरोपी युवक इसी बात को लेकर खफा था और पप्पू सिंह को इसलिए ही गोली मारी गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया गया है. बताते चलें कि वहां के लोगों के अनुसार इलाके में नशे का कारोबार अपने चरम पर है और स्थानीय लोग इससे बेहद परेशान हैं, वैसे बता दें कि यह हाल केवल किसी एक जगह का नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का है.