ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत

Home / bihar / Sukanya Samriddhi Yojana: 833 रुपये में बेटी के सपनों को पंख दें......

Sukanya Samriddhi Yojana: 833 रुपये में बेटी के सपनों को पंख दें... जानिए Sukanya Samriddhi Yojana कैसे बना सकती है आपके परिवारों का भविष्य?

Sukanya Samriddhi Yojana: अब सिर्फ ₹833 की मासिक बचत से अपनी बेटी का भविष्य सुरक्षित करें! सुकन्या समृद्धि योजना आपके बच्चे के बड़े सपनों को पूरा करने की कुंजी है – शिक्षा, शादी और आत्मनिर्भरता अब होगी आसान!

17-May-2025 10:41 AM

By First Bihar

Sukanya Samriddhi Yojana: अगर आप अपनी बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित हैं और ज्यादा पैसा नहीं जोड़ पा रहे हैं, तो सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। केवल 833 रुपये प्रति माह जमा करके आप अपनी बेटी के लिए करीब 4.6 लाख रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं।


यह योजना केंद्र सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पहल का हिस्सा है और खासतौर पर बेटियों की शिक्षा और शादी के लिए वित्तीय सुरक्षा देने के मकसद से शुरू की गई है।


क्या है सुकन्या समृद्धि योजना?

साल 2015 में शुरू हुई इस योजना के तहत माता-पिता या अभिभावक अपनी 10 साल से कम उम्र की बेटी के नाम से खाता खोल सकते हैं।

न्यूनतम निवेश: ₹250 प्रति वर्ष

अधिकतम निवेश: ₹1.5 लाख प्रति वर्ष

निवेश अवधि: 15 साल

मैच्योरिटी अवधि: 21 साल

बता दे कि इस योजना में फिलहाल 8.2% सालाना ब्याज मिल रहा है, जो PPF जैसी स्कीम्स से कहीं अधिक है।


कैसे मिलेंगे 4.61 लाख रुपये?

यदि कोई अभिभावक हर महीने ₹833 यानी सालाना ₹10,000 जमा करता है, तो 15 साल में ₹1.5 लाख का कुल निवेश होता है। 21 साल की अवधि में ब्याज के साथ यह राशि लगभग ₹4,61,839 तक पहुंच सकती है।

टैक्स छूट और अन्य लाभ

निवेश पर धारा 80C के तहत टैक्स छूट

ब्याज और मैच्योरिटी अमाउंट पूरी तरह टैक्स फ्री

बेटी के 18 वर्ष पूरे होने पर 50% राशि निकासी की अनुमति

सुरक्षित और सरकारी गारंटी वाली योजना


कौन खोल सकता है खाता?

बेटी की उम्र 10 साल या उससे कम होनी चाहिए| साथ में भारतीय नागरिक होना जरूरी है |

एक परिवार की केवल दो बेटियों के लिए खाता खोला जा सकता है|  अगर आपने अभी तक सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश नहीं किया है, तो देर न करें। यह न सिर्फ एक सुरक्षित निवेश है, बल्कि आपकी बेटी के सुनहरे भविष्य की नींव भी है।