बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
16-Feb-2021 12:30 PM
DARBHANGA : जिले में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़ कर बोल रहा है, अपराधी आए दिन बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला दरभंगा विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के चुना भट्टी की है, जहां अपराधियों ने सुधा डेयरी के कर्मी को चाकुओं से गोद कर गंभीर रुप से घायल कर दिया.
घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.घायल की पहचान बहेड़ी निवासी राधेश्याम यादव के रुप में की गई है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्त में आए किशन साह चुना भट्टी मोहल्ला निवासी हैं. घटना के बारे में विश्वविद्यालय थाना प्रभारी सत्य प्रकाश झा ने बताया कि कुछ दिनों से सुधा डेयरी के बाहर लगने वाले वाहनों से डीजल की चोरी हो रही थी. चोरो को रंगे हाथ पकड़ने के लिए ही सुधा डेयरी का कर्मी राधेश्याम एक गाड़ी में बैठकर निगरानी कर रहा था, इस बीच कुछ बदमाश पहुंचे और वाहनों से डीजल चोरी करने लगे. यह देख राधेश्याम ने सभी को पकड़ने की कोशिश की, इस दौरान आरोपियों ने चाकू से राधेश्याम पर प्रहार कर दिया. हमले में एक चाकू पीठ में तो दूसरा चाकू पेट में मार दिया.