ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / bihar / Success Story: जुनून हो तो ऐसा! होटल में किया काम..फिर उधार लेकर शुरू...

Success Story: जुनून हो तो ऐसा! होटल में किया काम..फिर उधार लेकर शुरू किया बिजनेस, बिहार का ये लाल आज करोड़ों की कंपनी का है मालिक

Success Story: पूर्णिया के रहने वाले मां सीता ट्रेडर्स के प्रोपराइटर मुकेश कुमार आजाद ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत के बल पर सफलता जरूर मिलती है। जानिये उनकी कहानी..

26-Mar-2025 09:30 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Success Story: कहते हैं कि मन में अगर सच्ची लगन हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है...इंसान मेहनत के बल पर हर वो मुकाम हासिल कर सकता है...जिसका उसने सपना देखा हो। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है बिहार के पूर्णिया के रहने वाले मुकेश कुमार आजाद ने। मुकेश कभी होटल में काम करते थे, फिर दोस्तों से पैसे उधार लेकर उन्होंने अपना बिजनेस शुरू किया। आज वह करोड़ों की कंपनी के मालिक हैं साथ ही दूसरों को रोजगार भी दे रहे हैं।


कई लोगों को दे रहे रोजगार

मुकेश ने पढ़ाई करने के बाद नौकरी करने के बजाय बड़ा व्यापारी बनने का सोचा और आज अपनी मेहनत और लगन के बलबूते करोड़ों की कंपनी के मालिक बनकर कई लोगों को रोजगार दे रहे हैं। पूर्णिया जिले के हरदा बाजार स्थित मां सीता ट्रेडर्स के प्रोपराइटर मुकेश कुमार आजाद को कभी गरीबी और आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से होटल में काम करना पड़ा। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। बड़ा बिजनेसमैन बनने का सपना सजाये मुकेश ने दोस्त और रिश्तेदारों से उधार पैसे लेकर मखाना व्यापार की शुरुआत की।


कंपनी का सालाना टर्नओवर 1 करोड़ तक है

उन्होंने अपनी कंपनी की शुरुआत महज 2.5 लाख रुपए से की थी लेकिन अभी इस कंपनी का सालाना टर्नओवर 1 करोड़ तक है। वहीं इस कंपनी में 15 से 20 लोगों को नियमित तौर पर रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले महज कुछ महीनों में और भी कई लोगों को रोजगार देंगे जिससे उन्हें ज्यादा खुशी मिलती है। 


रोजाना 5 क्विंटल तक मखाना तैयार होता है 

मुकेश ने बताया कि उनकी कंपनी मां सीता ट्रेडर्स पूर्णिया के स्थानीय किसानों से मखाना की खरीदारी करते हैं और अपने वर्कशॉप पर उस मखाना को साफ सफाई के साथ पैकिंग कर पूर्णिया सहित आसपास के जिलों में सप्लाई करते हैं। रोजाना 5 क्विंटल तक मखाना तैयार करते हैं और इस मखाना को पूर्णिया सहित आसपास के जिलों में डिमांड के मुताबिक बेचते हैं। जिससे उन्हें अच्छा खासा मुनाफा होता है। मुकेश की सफलता पर उनके परिवार के लोगों को गर्व है। साथ ही उनकी कहानी आज के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।