ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / bihar / सुशांत सिंह की मौत के मामले में 6 मार्च को होगी बहस, सलमान...

सुशांत सिंह की मौत के मामले में 6 मार्च को होगी बहस, सलमान से लेकर करण जौहर हैं आरोपी

28-Feb-2021 07:20 AM

PATNA : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में आगामी 6 मार्च को बिहार की एक अदालत में बहस होगी। इस मामले में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, निर्माता-निर्देशक करण जौहर और संजय लीला भंसाली के अलावे अन्य बॉलीवुड हस्तियों को आरोपी बनाया गया है। इन सभी के खिलाफ मुजफ्फरपुर में एक परिवाद दर्ज कराया गया था और अब इस मामले में बहस होनी है। 


मुजफ्फरपुर के अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने बीते साल 17 जून को मुजफ्फरपुर सीजेएम कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया था। इसमें सलमान खान, करण जौहर, आदित्य चोपड़ा, साजिद नाडियावाला, संजय लीला भंसाली, भूषण कुमार, एकता कपूर और दिनेश विजयन को आरोपी बनाया गया था। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में इन बड़ी हस्तियों ने साजिश रची। शनिवार को इस मामले में बहस नहीं हो सकी और अब कोर्ट ने 6 मार्च की तारीख तय की है। 


फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की साजिश के मामले में बचाव पक्ष की ओर से 6 मार्च को बहुत से की जाएगी। फिल्मकार आदित्य चोपड़ा की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मधुकर पांडे शनिवार को बहस के लिए पहुंचे थे। सीजेएम कोर्ट ने इस मामले को सुनवाई के बाद खारिज कर दिया था लेकिन अधिवक्ता सुधीर ओझा ने जिला और सत्र न्यायालय में रिवीजन पिटिशन दाखिल किया था।