अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर पटना में बच्ची के साथ गंदा काम: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा अगर आपके पास भी है आयुष्मान कार्ड, तो जान लें ये जरूरी बात…शहर के किस अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज, ऐसे करें तुरंत चेक बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस जमालपुर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, विक्रमशिला एक्सप्रेस के आने से पहले पोर्टिको में गिरा शेड का छज्जा बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में 25 करोड़ की फिल्मी लूट… कस्टम अधिकारी बनकर बदमाशों ने उड़ाया 17 किलो सोना, ओवरब्रिज पर रची पूरी साजिश
27-Jul-2021 09:56 AM
By SONU SHARAMA
MUZAFFARPUR : राज्य के बड़े सरकारी अस्पताल एसकेएमसीएच में दलालों का कहर देखने को मिला है। एसकेएमसीएच में दलालों ने इस कदर शिकंजा बना रखा है कि यहां जबरन मरीजों को निजी अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया जाता है। सोमवार की रात भी एसकेएमसीएच में यही हुआ। एसकेएमसीएच के मदर चाइल्ड हॉस्पिटल में सोमवार की रात निजी अस्पताल का एक दलाल मरीज को जबरन अपने साथ ले जा रहा था। इसी दौरान सुरक्षाकर्मी वहां पहुंच गए। सुरक्षाकर्मियों ने दलालों को अस्पताल से बाहर निकाल दिया।
एसकेएमसीएच में दलालों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि सुरक्षाकर्मियों की तरफ से हटाए जाने के थोड़ी देर बाद बड़ी संख्या में दलाल अपने साथियों के साथ अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इतना ही नहीं एक सुरक्षाकर्मी को अस्पताल से खींचकर अपने साथ ले जाने लगे। किसी तरह जान बचाने के लिए सुरक्षाकर्मी ने फायरिंग की। इस दौरान एसकेएमसीएच में घंटों तक अफरा-तफरी मची रही। सूचना मिलने के बाद अस्पताल के हेल्थ मैनेजर समेत अन्य सुरक्षा कर्मी वहां पहुंचे।
तत्काल अहियापुर थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उस वक्त दलाल बवाल काट रहे थे। आखिरकार पुलिस ने दलालों को वहां से खदेड़ा। पुलिस और एसकेएमसीएच के सुरक्षाकर्मियों ने मिलकर अस्पताल में मौजूद निजी एंबुलेंस और अवैध दुकानों को हटाया। थानेदार के मुताबिक पुलिस की तैनाती अस्पताल में कर दी गई है। टाउन डीएसपी राम नरेश पासवान ने कहा है कि फायरिंग की घटना नहीं हुई है लेकिन बवाल के बाद पूरे मामले पर पुलिस ने नियंत्रण बना लिया है।