मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
20-Jul-2025 09:38 PM
By First Bihar
SITAMARHI: सीतामढ़ी जिले के पवित्र पुनौरा धाम में मां सीता के भव्य मंदिर निर्माण की ऐतिहासिक पहल अब साकार रूप लेने जा रही है। सीतामढ़ी पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पुनौरा धाम पहुंचकर प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि 8 अगस्त को देश के गृह मंत्री अमित शाह स्वयं मंदिर निर्माण का शिलान्यास करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह मंदिर केवल एक भवन नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, जन आस्था और रामायण कालीन गौरव का प्रतीक बनेगा। मां जनकनंदिनी की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण पूरे देश के सीताराम भक्तों के लिए गर्व, आस्था और उत्साह का विषय है। नित्यानंद राय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने का जो अभियान चल रहा है, यह मंदिर उसी श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी होगा।
यह क्षण न केवल सीतामढ़ी बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए आस्था, संस्कृति और राष्ट्रगौरव का गौरवपूर्ण पर्व बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया की सीता मंदिर का भव्य निर्माण देश भर में माता सीता और राम के भक्तों के लिए खुशी का पल है।