ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar council news : सत्ता पक्ष ने ही स्वास्थ्य मंत्री की खोल दी पोल ! पटना के गार्डिनर अस्पताल में 1 साल से अल्ट्रासाउंड जांच बंद, नीरज कुमार के सवाल से सरकार की हुई भारी फजीहत NEET Student case Bihar : बिहार विधान परिषद में राजद MLC का नीट छात्रा मामले पर प्रदर्शन, अनदेखा कर अंदर चली गईं राबड़ी देवी Bihar Deputy CM : बिहार सरकार का निर्देश ! ‘नीलगाय’ शब्द का प्रयोग न करें, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सुझाया ‘नील बकरी’ या अन्य विकल्प Vijay Sinha : विधानसभा में अवैध बालू खनन के मुद्दे को लेकर विपक्षी विधायकों ने विजय सिन्हा को घेरा, पूछा - मंत्री जी बताएं; ट्रक से खनन बंद करवाने का क्या है असली हकीकत Teacher Transfer : TRE -3 पास टीचर के लिए इस महीने से शुरू होगी होम पोस्टिंग, विधानसभा में उठा सवाल तो मंत्री सुनील कुमार ने दिया जवाब Anant Singh : अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ ली, सीएम नीतीश का पैर छूकर लिया आशीर्वाद; बोले—मेरे साथ न्याय होगा ANANT SINGH : कैदी वैन में विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, आज मोकामा के बाहुबली नेता लेंगे विधायक पद की शपथ Bihar Budget Session Day 2: विधानसभा पहुंचे CM नीतीश कुमार बोले ‘सबको नमन है’, आज पेश होगा बिहार का आम बजट Bihar Police: नौबतपुर के कुख्यात मनोज - माणिक को STF ने बंगलौर में घेरा...पूरे परिवार के साथ रह रहा था, पुलिस से घिरने के बाद वीडियो किया जारी..... Budget Session 2026: बजट पेश होने से पहले लोक भवन पहुंचे CM नीतीश कुमार और कई मंत्री, राज्यपाल के साथ इन मुद्दों पर हुई बातचीत

सीवान में निगरानी की बड़ी कार्रवाई: 40 हजार रुपये घूस लेते सिसवन थाने का दारोगा गिरफ्तार

सिसवन थाने के पुलिस अवर निरीक्षक कन्हैया सिंह सीवान-रघुनाथपुर रोड में महाराणा प्रताप चौक स्थित बबलू चाय दुकान पर सुनील कुमार से उनकी बहन का नाम केस से हटाने के एवज में 40 हजार रुपये ले रहा था। तभी पकड़ा गया।

bihar

23-Dec-2025 03:36 PM

By MANOJ KUMAR

SIWAN: बिहार में घूसखोरों के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी है। आए दिन रिश्वत लेते घूसखोर पकड़े जा रहे हैं, इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बार सीवान में घूसखोर निगरानी के हत्थे चढ़ा है। मंगलवार को सीवान जिले के सिसवन थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर (SI) कन्हैया सिंह को 40 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। सिसवन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक स्थित एक चाय की दुकान पर घूसखोर कन्हैया सिंह को निगरानी ने पकड़ा है। 

बताया जाता है कि मामला एक जमीन के विवाद के जुड़ा हुआ है। सिसवन थाना क्षेत्र में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस केस से एक पक्ष का नाम हटाने और मामले को रफा-दफा करने के एवज में केस के आईओ कन्हैया सिंह ने पीड़ित से 40 हजार रुपये की मांग की थी। घूस मांगे जाने से परेशान पीड़ित ने इसकी शिकायत पटना जाकर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में दर्ज कराई थी।


शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी ने एक विशेष टीम का गठन किया और महाराणा प्रताप चौक स्थित चाय की दुकान पर रंगे हाथ 40 हजार रुपये घूस लेते दारोगा कन्हैया सिंह को गिरफ्तार किया। निगरानी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। गिरफ्तारी के बाद दारोगा कन्हैया से पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद पटना लेकर टीम रवाना होगी जहां निगरानी की विशेष कोर्ट में उसे पेश किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


वही निगरानी की दूसरी कार्रवाई पटना के मसौढ़ी में देखने को मिली। जहां टीम के सदस्यों ने घूसखोर राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पूरा मामला मसौढ़ी अंचल से जुड़ा है, जहां मंगलवार को कार्यालय खुलते ही टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी का नाम राजा कुमार है, जो मसौढ़ी अंचल के भदौरा मौजा में तैनात हैं। उन्हें परिमार्जन के नाम पर रिश्वत लेते हुए 1 लाख रुपये के साथ दबोचा गया। 


निगरानी विभाग के डीएसपी वसीम फिरोज ने बताया कि राजा कुमार पर आरोप था कि वह पीड़ित को कई महीनों से टहला रहे थे और काम करने में बाधा डाल रहे थे। ढाई लाख रुपये की रिश्वत पर बातचीत चल रही थी, लेकिन शिकायतकर्ता मंगलवार को 1 लाख रुपये देने पहुंचे। निगरानी टीम ने पूरी योजना के तहत उन्हें ट्रैप किया और रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लगभग 11 एकड़ जमीन के परिमार्जन के लिए रिश्वत की मांग की गई थी। 


डीएसपी वसीम फिरोज ने कहा, “शिकायतकर्ता ने बताया कि दो लाख रुपये परिमार्जन के लिए मांगे गए थे, लेकिन एक लाख रुपये में बात तय हुई। सत्यापन के बाद मामला सही पाया गया और राजा कुमार को गिरफ्तार किया गया।” निगरानी टीम ने सभी साक्ष्य जुटाते हुए राजस्व कर्मचारी को अपने साथ ले लिया। इस कार्रवाई में डीएसपी के साथ तीन इंस्पेक्टर और भारी पुलिस बल शामिल थे। मसौढ़ी अंचल के प्रखंड और अंचल कार्यालय में इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है।