रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार
05-Jun-2025 03:46 PM
By First Bihar
SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले में कानून हाथ में लेने का मामला सामने आया है। चिप्स और चॉकलेट चुराने पर दुकानदार ने 5 बच्चों को ऐसी सजा दी कि अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग काफी आक्रोशित हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सीतामढ़ी के मेजरगंज थाना क्षेत्र के मलाही में हैरान करने वाली घटना सामने आई है।
चिप्स और चॉकलेट दुकान से चोरी करने के आरोप में दुकानदार ने 5 बच्चों को नंगा कर दिया और पांचों के चेहरे पर चूना लगाने के बाद चप्पलों का माला पहना दिया। पांचों बच्चों को नंगा करके घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर किसी ने अपलोड कर दिया और देखते ही देखते वह वीडियो वायरल हो गया। वायरल इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान हैं और ऐसे व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग कर रहे है।
दुकानदार ने बताया कि पांचो बच्चों ने किराना दुकान से स्नेकर्स और चॉकलेट चोरी की है। यह पता नहीं कि कितने दिनों से उनके दुकान में चोरी की जा रही थी। आज उन्होंने इन पांचो बच्चों को चोरी करते रंगेहाथ पकड़ लिय। पकड़े गए पांचों बच्चे आसपास के गांव के बताए जा रहे हैं, उनकी बस इतनी भूल थी कि उन्होंने किराना दुकान से चॉकलेट और स्नैक्स खाने के लिए चुरा लिया था।
जिसके बाद दुकानदार ने बेशर्मी की सारी सीमा पार कर दी और कानून को हाथ में लेकर पुलिस को सूचना देने के बजाय खुद सजा देने लगा फिर बच्चों को बीच सड़क पर नंगा कर जूते-चप्पल की माला पहनाकर इलाके में घुमाया। दुकानदार यही नहीं रुका इस दौरान दुकानदार ने बच्चों की पिटाई भी कर दी और उनके चेहरे को चुना से जगह-जगह टीका लगा दिया। नाबालिग बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किये जाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रह है। जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं और आरोपी दुकानदार पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।