Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर
10-Dec-2025 06:18 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले में HIV संक्रमण के मामलों में विस्फोटक वृद्धि देखने को मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिले में HIV पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगभग 7,400 तक पहुंच चुकी है। हर महीने लगभग 40-60 नए मामले सामने आ रहे हैं।
रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि इनमें 400 से अधिक नाबालिग बच्चे शामिल हैं। इस आंकड़े के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सदर अस्पताल के मेडिकल अफसर डॉक्टर हसीन अख्तर ने बताया कि यह स्थिति मुख्यतः माइग्रेट लोगों की अधिक संख्या के कारण है, जो काम के लिए दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में जाते हैं।
उन्होंने बताया कि सीतामढ़ी के एआरटी सेंटर से हर महीने करीब 5,000 मरीजों को दवा दी जा रही है, जबकि बाकी मरीज बिहार के बाहर अपना इलाज करवा रहे हैं। डॉक्टर हसीन अख्तर ने चेतावनी दी कि HIV पॉजिटिव लोग निगेटिव लोगों से शादी न करें। उन्होंने कहा कि सरकार एड्स से बचाव और जागरूकता अभियान पहले से चला रही है, लेकिन इसके बावजूद जिले में HIV मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चों में यह संक्रमण उनके माता-पिता से हुआ है। इसके मद्देनजर, जिला प्रशासन ने एआरटी सेंटर के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रमों को तेज करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, गांव-गांव जाकर HIV परीक्षण किए जाने की योजना भी बनाई गई है।