ब्रेकिंग न्यूज़

Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर

सीतामढ़ी में एटीएम बदलकर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, तीन साइबर फ्रॉड गिरफ्तार

सीतामढ़ी पुलिस ने एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। तीन साइबर फ्रॉड गिरफ्तार, 30 एटीएम कार्ड, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद।

12-Sep-2025 09:55 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: सीतामढ़ी पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एटीएम बदलकर ठगी करने वाले तीन शातिर साइबर फ्रॉड को गिरफ्तार किया है। डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी।


गिरफ्तार साइबर ठगों की पहचान विशाल कुमार, संजोग कुमार और आदर्श कुमार के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों पर पहले से भी कई साइबर फ्रॉड के मामले दर्ज हैं और ये जेल भी जा चुके हैं।


हाल के दिनों में यह गैंग सक्रिय था और लगातार लोगों को एटीएम बदलकर निशाना बना रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर तीनों को दबोच लिया। इनके पास से 30 एटीएम कार्ड, एक मोटरसाइकिल और कई मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों को बड़ी राहत मिली है और साइबर अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं।